{"_id":"69b50397c23c7c5cb60c125c","slug":"video-lkhanauu-sharata-sarakata-sa-ii-rakasha-calka-ka-ghara-ma-bhashhanae-aaga-gahasatha-jalkara-rakha-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: शॉर्ट सर्किट से ई-रिक्शा चालक के घर में भीषण आग, गृहस्थी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: शॉर्ट सर्किट से ई-रिक्शा चालक के घर में भीषण आग, गृहस्थी जलकर राख
पारा के सदरौना स्थित काशीराम कॉलोनी में शनिवार सुबह करीब नौ बजे शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखी गृहस्थी जलकर राख हो गई।
घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग से परिवार की वर्षों की जमा-पूंजी कुछ ही देर में खाक हो गई।
हंस खेड़ा चौकी इंचार्ज मुन्नालाल सिंह के अनुसार काशीराम कॉलोनी के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले दिलशाद, जो ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, के मकान में अचानक आग लग गई।
उस वक्त उनकी पत्नी घर के बाहर किसी काम से गई थीं, जबकि बच्चे कोटे की दुकान पर राशन लेने गए हुए थे। घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
आग की इस घटना में घर में रखा पंखा, कपड़े, राशन, नगदी समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, वरना हादसा और भी दर्दनाक हो सकता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।