{"_id":"6a96542f890c9fba2c0dbe80","slug":"video-para-yapa-manasana-ka-capata-ma-35-jal-ma-bhara-brasha-ka-alrata-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूरा यूपी मानसून की चपेट में, 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा यूपी मानसून की चपेट में, 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में जून और जुलाई में कमजोर रही बारिश की भरपाई अगस्त में हुई जोरदार वर्षा ने काफी हद तक कर दी। अकेले अगस्त माह में सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक बारिश होने से उत्तर प्रदेश में मानसून की तस्वीर सुधर गई है। हालांकि एक जून से 31 अगस्त तक पूरे प्रदेश में कुल बारिश अब भी सामान्य से सात प्रतिशत कम दर्ज की गई है।
दोबारा सक्रिय हुए मानसून के बीच मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के 11 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 24 अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। 53 अन्य जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के आगे बढ़ने और मानसून ट्रफ के साथ नमी की मौजूदगी से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिलेगी।
एक जून से 31 अगस्त तक प्रदेश में 552.8 मिमी बारिश हुई, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 593.1 मिमी मानी जाती है। इस तरह प्रदेश में कुल बारिश सामान्य से सात प्रतिशत कम रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।