{"_id":"6ae1a892f7ac06807d0c7a2b","slug":"video-video-22-thana-sa-bhataka-raha-bjaraga-ma-ka-sautha-sata-palsa-na-bta-sa-malya-ma-bta-ka-aakha-haii-nama-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 22 दिनों से भटक रही बुजुर्ग मां को साउथ सिटी पुलिस ने बेटे से मिलाया, मां-बेटे की आंखें हुईं नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 22 दिनों से भटक रही बुजुर्ग मां को साउथ सिटी पुलिस ने बेटे से मिलाया, मां-बेटे की आंखें हुईं नम
अपनों से बिछड़कर 22 दिनों से भटक रही बुजुर्ग मां को आखिरकार अपना बेटा मिल गया। साउथ सिटी पुलिस के प्रयास से मां-बेटे का मिलन हुआ तो दोनों की आंखें नम हो गईं। बेटे ने पुलिस का आभार जताया और मां को अपने साथ लेकर चला गया।
प्रतापगढ़ निवासी रामकुमार चंडीगढ़ में सब्जी बेचने का काम करता है। मां की तबीयत खराब होने पर वह उन्हें प्रतापगढ़ से चंडीगढ़ ले गया था। पांच अक्टूबर को मां अचानक लापता हो गईं। रामकुमार ने चंडीगढ़ में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई और लगातार तलाश करता रहा।
इस बीच मंगलवार को तेलीबाग स्थित साउथ सिटी पुलिस चौकी के पास साहू एजेंसीज के सामने लोगों ने एक बुजुर्ग महिला को भटकते देखा। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह और सिपाही राहुल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला से बातचीत कर उनके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। काफी देर बातचीत के बाद महिला ने प्रतापगढ़ का नाम बताया।
इसके बाद पुलिस ने प्रतापगढ़ में संपर्क कर महिला के परिजनों की तलाश शुरू की। प्रयासों के बाद उनके बेटे रामकुमार का मोबाइल नंबर मिला, जो चंडीगढ़ में था। पुलिस ने उसे मां के मिलने की सूचना दी। खबर मिलते ही रामकुमार बुधवार को पीजीआई थाने पहुंचा। मां को सामने देखते ही उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। पुलिस को धन्यवाद देने के बाद वह मां को अपने साथ ले गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।