{"_id":"6a578761d1a09c9cd4060269","slug":"video-video-besaenael-karamacaraya-ka-lbta-maga-para-jaltha-naranaeya-ka-maga-bharataya-tharasacara-maca-na-calya-abhayana-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बीएसएनएल कर्मचारियों की लंबित मांगों पर जल्द निर्णय की मांग, भारतीय दूरसंचार मंच ने चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बीएसएनएल कर्मचारियों की लंबित मांगों पर जल्द निर्णय की मांग, भारतीय दूरसंचार मंच ने चलाया अभियान
भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबद्ध भारतीय दूरसंचार मंच (बीडीएम) ने बीएसएनएल के पुनरुद्धार और कर्मचारियों, अधिकारियों तथा पेंशनरों की लंबित मांगों के समाधान के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की है। कैसरबाग स्थित मनोरंजन क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि बीएसएनएल देश की सामरिक दूरसंचार जरूरतों, ग्रामीण क्षेत्रों में संचार सेवाओं और स्वदेशी 4जी-5जी तकनीक के विकास के लिए महत्वपूर्ण संस्था है।
उन्होंने केंद्र सरकार और बीएसएनएल प्रबंधन से तृतीय वेतन संशोधन (3rd PRC), पेंशन संशोधन, समयबद्ध पदोन्नति, लंबित वरिष्ठता विवादों के निस्तारण और अनुकंपा नियुक्तियों पर लगी रोक हटाने सहित विभिन्न मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। मंच ने बीएसएनएल को राष्ट्रीय रणनीतिक संपदा बताते हुए उसके सुदृढ़ीकरण के लिए नियमित सीएमडी की नियुक्ति, सरकारी विभागों में बीएसएनएल की 4जी सेवाओं के उपयोग और अन्य सुधारात्मक कदम उठाने की भी मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।