{"_id":"6abf4eafaf1a3941ce0414c4","slug":"video-video-bhajapa-vathhayaka-rajashavara-saha-bl-tanava-sa-jajha-raha-vashava-ka-gathha-ka-saca-apanana-cahae-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह बोले- तनाव से जूझ रहे विश्व को गांधी की सोच अपनानी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह बोले- तनाव से जूझ रहे विश्व को गांधी की सोच अपनानी चाहिए
गांधी जयंती पर सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दुनिया भर में चल रहे तनाव के बीच महात्मा गांधी के विचारों और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए कहा और कहा कि जहां मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व), रूस-यूक्रेन और अफ्रीकी देशों में अशांति का माहौल है, वहीं भारत में शांति बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि पूरे विश्व को गांधी जी के बताए अहिंसा और स्वदेशी के सिद्धांतों को अपनाना चाहिए, जो देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत जरूरी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए सबसे पहले हर व्यक्ति को अपने आप में सुधार करना होगा।
इसके साथ ही, उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल जातिवाद की राजनीति करते हैं, जबकि 21वीं सदी में विकास, सोच और दूरदर्शिता की बात होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।