{"_id":"6a798e77842fc6d5e80da757","slug":"video-video-bjal-thara-ma-10-bugdhhatara-vapasa-lna-samata-maga-ka-lkara-sharamaka-kasana-ka-rajabhavana-maraca-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बिजली दरों में 10% बढ़ोतरी वापस लेने समेत मांगों को लेकर श्रमिक-किसानों का राजभवन मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बिजली दरों में 10% बढ़ोतरी वापस लेने समेत मांगों को लेकर श्रमिक-किसानों का राजभवन मार्च
लखनऊ में केंद्रीय श्रम संगठनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कई मांगों को लेकर मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी परिवर्तन चौक से जनभवन तक मार्च करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन देने के लिए रवाना हुए। इस दौरान बिजली की दरों में प्रस्तावित 10 प्रतिशत बढ़ोतरी वापस लेने और चारों लेबर कोड वापस लेने समेत अन्य मांगों को लेकर आवाज उठाई गई।
मार्च में विभिन्न श्रमिक संगठनों और संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े सदस्य शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। उनका कहना था कि बिजली दरों में बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।