{"_id":"6a2bf7558f93d9b95102271f","slug":"video-video-canathara-panarama-ma-shara-hanamana-ja-ka-thavataya-paratharabhava-varashhagatha-para-bhakatamaya-aayajana-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चन्द्रा पैनोरामा में श्री हनुमान जी की द्वितीय प्रादुर्भाव वर्षगांठ पर भक्तिमय आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चन्द्रा पैनोरामा में श्री हनुमान जी की द्वितीय प्रादुर्भाव वर्षगांठ पर भक्तिमय आयोजन
सुशांत गोल्फ सिटी स्थित चन्द्रा पैनोरामा के 'शिव शक्ति वाटिका मंदिर' में विराजमान श्री हनुमान जी की द्वितीय प्रादुर्भाव वर्षगांठ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित प्राकट्य दिवस उत्सव में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सायंकाल सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति-भाव से भगवान श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी के भजनों का रसपान किया। इसके बाद आयोजित भव्य भजन संध्या ने पूरे वातावरण को राममय कर दिया। उपस्थित भक्तगण भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते दिखाई दिए।
भजन संध्या के उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने एक स्वर में हनुमान जी की स्तुति कर समाज की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।