{"_id":"6ab3bef2ad321bc5d70a6f9d","slug":"video-video-faliiovara-naramanae-sa-makatathhama-bcana-ka-maga-80-sa-athhaka-garamanae-na-kaya-paratharashana-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: फ्लाईओवर निर्माण से मुक्तिधाम बचाने की मांग, 80 से अधिक ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: फ्लाईओवर निर्माण से मुक्तिधाम बचाने की मांग, 80 से अधिक ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
दुबग्गा के छंदुईय्या का पुरवा (खेड़ा) में सब्जी मंडी के पीछे जंगल के किनारे स्थित पासी समाज के पारंपरिक मुक्तिधाम एवं श्मशान घाट को प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण से बचाने की मांग को लेकर बुधवार दोपहर 80 से अधिक ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मंगलवार को डीएम को लिखित शिकायत देकर निर्माण के लिए वैकल्पिक तकनीकी समाधान तलाशने की मांग की है।
प्रदर्शन में शामिल सुमित, शिवानी, पुष्पा, रोहित, सुधीर, कमलेश, बिट्टी, गुड़िया, रचना, रामरती, राजाराम, रमेश और नंद किशोर समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मुक्तिधाम एवं श्मशान घाट का इस्तेमाल पासी समाज के लोग कई पीढ़ियों से अंतिम संस्कार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के लिए करते आ रहे हैं। यहां समाज के पूर्वजों से जुड़ी पुरानी समाधियां और स्मृतियां भी मौजूद हैं। ऐसे में यह स्थान सामाजिक, धार्मिक और भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण है।
ग्रामीणों के मुताबिक उन्हें जानकारी मिली है कि मुक्तिधाम के स्थान से होकर फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है और निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। उनका कहना है कि यदि निर्माण के चलते श्मशान घाट का कोई हिस्सा प्रभावित या ध्वस्त होता है तो स्थानीय लोगों के सामने अंतिम संस्कार के लिए गंभीर समस्या खड़ी हो जाएगी।ग्रामीणों ने कहा कि वे विकास कार्य के विरोध में नहीं हैं।
उनकी मांग है कि फ्लाईओवर निर्माण के लिए ऐसा वैकल्पिक तकनीकी समाधान निकाला जाए, जिससे विकास कार्य भी जारी रहे और पासी समाज का पारंपरिक मुक्तिधाम एवं श्मशान घाट भी सुरक्षित रहे। उन्होंने प्रशासन से स्थल का निरीक्षण कर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उचित कार्रवाई की मांग की।सेतु निगम के परियोजना अधिकारी अमित कुमार वर्मा ने बताया कि प्रदर्शन की जानकारी उन्हें नहीं मिली है। यदि ग्रामीणों को किसी तरह की समस्या हो रही है तो मौके पर पहुंचकर उनसे बातचीत की जाएगी और समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।