{"_id":"6a93fcfadb229a09de039336","slug":"video-video-kabnata-matara-jayata-cathhara-ka-akhalsha-para-hamal-bl-unaka-rajanata-sathara-naha-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कैबिनेट मंत्री जयंत चौधरी का अखिलेश पर हमला, बोले- उनकी राजनीति स्थिर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कैबिनेट मंत्री जयंत चौधरी का अखिलेश पर हमला, बोले- उनकी राजनीति स्थिर नहीं
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जयंत चौधरी ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग झगड़ों को भी राजनीतिक चश्में से देखते हैं और राजनीतिक रोटियां सेंकने की बात करते हैं। चौधरी चरण सिंह जी ने हमें सभी का आदर करना सिखाया है। वो जातिवाद की राजनीति नहीं करते थे। वो समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाना चाहते थे। बात अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखाधड़ी की है। यही एबीसीडी है। हमने आदर करना सीखा। चौधरी साहब हमें कुछ और ही एबीसीडी सिखा गए। वो जातिवाद के धुर विरोधी थे। कमजोर तबके को ऊपर लाना चाहते थे। न जाने कितने हीरो को उन्होंने तराशा। किसी में अच्छाई भी होती है और बुराई भी।
उन्होंने कहा कि चौधरी साहब के नाम पर सभी ने दल बनाए। चुनाव में उनका नाम भुनाया। मैं इसे भी गलत नहीं मानता लेकिन फोटो लगाना और उनके कदमों पर चलना बेहद कठिन है। चौधरी साहब की फोटो लगाने वाले दूसरे दलों के लोग बुरा न माने। बागपत में एक कार्यक्रम हुआ। 36 स्कूल में लाइब्रेरी बनाने का काम एक संगठन ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। बी के शुक्ला ने भी इस पर फोकस किया है। स्कूल केवल सरकार की नहीं बल्कि समाज की जिम्मेदारी है। एक नई स्कीम आई है। बहुत से मद में जो पैसा इस्तेमाल नहीं होता था, यूपी सरकार ने 11500 करोड़ का ऐसा फंड स्कूल में लगाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।