{"_id":"6a2bf6a520d321209e051652","slug":"video-video-lkhanauu-ma-varashha-2047-ka-uuraja-janprrata-para-sagashhatha-parayavaranae-anakal-uuraja-vayavasatha-para-jara-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में वर्ष 2047 की ऊर्जा जरूरतों पर संगोष्ठी, पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा व्यवस्था पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में वर्ष 2047 की ऊर्जा जरूरतों पर संगोष्ठी, पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा व्यवस्था पर जोर
रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में उत्तर प्रदेश की वर्तमान विद्युत स्थिति, भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं तथा वर्ष 2047 तक के संभावित विद्युत परिदृश्य विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए इं. वी. बी. सिंह ने कहा कि बढ़ती ऊर्जा मांग को देखते हुए पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ ऊर्जा व्यवस्था के निर्माण की दिशा में सभी को योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों का विस्तार और विद्युत उत्पादन क्षमता में वृद्धि प्रमुख चुनौतियां और प्राथमिकताएं होंगी।
उन्होंने इस बात पर बल दिया कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ऊर्जा क्षेत्र में दीर्घकालिक योजना, तकनीकी नवाचार और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के अधिकतम उपयोग की आवश्यकता है। साथ ही ऊर्जा संरक्षण और दक्ष उपयोग को भी उतना ही महत्वपूर्ण बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।