{"_id":"6ad0b5c2350a1633ec094e79","slug":"video-video-rayabral-rada-ka-eldaka-palja-ma-savara-ka-pana-bhara-bthab-sa-parashana-lga-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली रोड के एल्डिको प्लाजा में सीवर का पानी भरा, बदबू से परेशान लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली रोड के एल्डिको प्लाजा में सीवर का पानी भरा, बदबू से परेशान लोग
रायबरेली रोड स्थित एल्डिको प्लाजा मार्केट में सीवर का पानी भरने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। प्लाजा परिसर में सीवर का पानी उफनाने से चारों ओर गंदगी और बदबू फैल रही है। इससे यहां आने वाले लोगों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मार्केट के व्यापारियों का कहना है कि पहले शाम के समय लोग परिवार और बच्चों के साथ यहां घूमने आते थे। खाने-पीने की दुकानों पर भी चहल-पहल रहती थी, लेकिन सीवर के पानी और दुर्गंध के कारण अब लोगों ने मार्केट में आना कम कर दिया है। व्यापारियों के मुताबिक, हालात ऐसे हो गए हैं कि खाने-पीने की कई दुकानें पूरी तरह बंद हो चुकी हैं।
व्यापारियों का कहना है कि सीवर का पानी परिसर में भरने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। गंदगी और बदबू के कारण ग्राहक रुकना पसंद नहीं करते। इससे दुकानदारों की रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है।
स्थानीय व्यापारियों ने समस्या का स्थायी समाधान कराने की जरूरत बताई है, ताकि सीवर के पानी से निजात मिले और मार्केट में पहले जैसी रौनक लौट सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।