{"_id":"679e1c40d61180a1950c09a9","slug":"black-marketing-of-more-than-11-quintals-of-government-rice-was-being-done-by-filling-it-in-22-sacks-food-department-team-reached-here-and-then-this-happened-agar-malwa-news-c-1-1-noi1226-2581492-2025-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Agar Malwa News: 11 क्विंटल से अधिक सरकारी चावल की हो रही थी कालाबाजारी, पहुंची खाद्य विभाग की टीम, फिर यह हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agar Malwa News: 11 क्विंटल से अधिक सरकारी चावल की हो रही थी कालाबाजारी, पहुंची खाद्य विभाग की टीम, फिर यह हुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Feb 2025 08:21 PM IST
मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में खाद्य विभाग की टीम ने 11 क्विंटल से अधिक सरकारी चावल की कालाबाजारी को रोका। टीम ने चावल जब्त कर आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
दअरसल, गरीबों के लिए आवंटित अनाज की कालाबाजारी पर शनिवार को खाद्य विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। चावल से भरा एक पिकअप वाहन (क्रमांक MP 70 G 0936) कृषि उपज मंडी पहुंचा, वहां से मंडी कर्मचारियों ने पिकअप वाहन को कोतवाली थाने पहुंचाया, जहां खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की और संबंधित वाहन चालक व उसके साथी के खिलाफ पंचनामा बनाया।
खाद्य विभाग के अधिकारी आनंद कुमार चंगौड़ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मंडी प्रांगण में चावल से भरा एक पिकअप वाहन आया है। इसे मंडी कर्मचारियों द्वारा कोतवाली थाने लाया गया, जहां मौके पर वाहन चालक मनोहर पूरी गोस्वामी (निवासी सेमली) और वाहन के जरिए चावल बेचने वाले दुकानदार गिरिराज माहेश्वरी के खिलाफ पंचनामा बनाकर कार्रवाई की गई। जब्त चावल को वेयरहाउस में भेज दिया गया, जबकि पिकअप वाहन को कोतवाली थाने के सुपुर्द कर दिया गया।
गरीबों के राशन की हो रही थी कालाबाजारी
गौरतलब है कि यह सरकारी राशन गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को वितरित किया जाता है, जिनकी कोई निर्धारित आय नहीं होती। लेकिन कालाबाजारी करने वाले लोग इस चावल को खरीदकर ऊंचे दामों में व्यापारियों को बेचते हैं और मोटा मुनाफा कमाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।