{"_id":"679dcdd42454c2b34d079399","slug":"video-matara-rakha-aaraya-na-kaha-khal-ratana-ka-khana-ha-utatarakhada","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मंत्री रेखा आर्या ने कहा- खेल रत्नों की खान है उत्तराखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मंत्री रेखा आर्या ने कहा- खेल रत्नों की खान है उत्तराखंड
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड खेल रत्नों की खान है। यहां के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया है। वे राष्ट्रीय खेलों की योग स्पर्धा के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इन खेलों में भी उत्तराखंड को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मंत्री ने बहुत कम समय में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के बेहतर इंतजाम करने के लिए डीएम आलोक कुमार पांडेय के प्रयासों को सराहा। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि अल्मोड़ा में योगासन प्रतियोगिता का होना सौभाग्य की बात है। यहां आयोजन होने से देश भर के खिलाड़ी हमारी संस्कृति को जानेंगे एवं अल्मोड़ा की सांस्कृतिक पहचान भी बढ़ेगी। उन्होंने देशभर से आए खिलाड़ियों का स्वागत किया। स्वागत संबोधन में डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि अल्मोड़ा नगर अपनी सांस्कृतिक पहचान के लिए अलग मायने रखता है। राष्ट्रीय खेल जैसे आयोजन यहां होने से पर्यटन एवं सांस्कृतिक रूप को पंख लगेंगे। वहां पर डीआईजी डॉ. योगेंद्र रावत, मेयर अजय वर्मा, एसएसजे विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, एसएसपी देवेंद्र पींचा, सीडीओ दिवेश शाशनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।