{"_id":"67b87cc3d9b02732ce0910b3","slug":"this-is-how-the-prisoners-in-ashoknagar-jail-bathed-in-the-water-of-mahakumbh-ashoknagar-news-c-1-1-noi1226-2651696-2025-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar News:अशोकनगर की जेल में बंदियों ने किया महाकुम्भ स्नान,हर-हर गंगे का किया जाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar News:अशोकनगर की जेल में बंदियों ने किया महाकुम्भ स्नान,हर-हर गंगे का किया जाप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 05:23 PM IST
अशोकनगर के जिला जेल में बंद कैदियों को अमृत स्नान यानि कुंभ के जल से स्नान कराया गया। कैदियों के लिए प्रयागराज कुंभ से जल लेकर आय़ा गया। इसके बाद उनके ऊपर छिड़का गया।
दरअसल पंडित देव मुरारी बापू ने जिला जेल प्रशासन से इसके लिए अनुमति मांगी। बापू ने कहा कि सनातन धर्म मानने वालों के लिए 144 साल बाद सुखद संयोग बन रहा है। ऐसे में सभी लोग प्रयागराज जाकर गंगा स्नान कर रहे हैं। पर जो लोग जेल में बंद हैं उनके लिए हम लोग प्रयागराज जाकर जल लेकर आ रहे हैं। इससे उनको भी स्नान का मौका मिल रहा है। इस काम में जेलर एस ए सिद्दीकी ने भी सहयोग किया। उनका कहना है कि जेल में बंद 234 कैदियों को महाकुंभ स्नान कराया गया। इसका लाभ उनको मिला। इस मौके पर जेल के बंदी काफी उत्साहित नजर आए। पंडित देव मुरारी बापू ने जेल में बंद बंदियों को गंगा के जल से स्नान कराकर हर हर गंगे का जाप भी कराया।
गौरतलब है कि,इस वक्त उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ में पहुंचने के लिए देश के अलग अलग हिस्सों से हिन्दू धर्मावलंबियों प्रयागराज पहुंच रहे हैं। रेलवे स्टेशन सहित कई राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भीड़ आसानी से देखी जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।