बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Balaghat; a child passed away ten days after being discharged from the hospital

नहीं थमा बच्चों की मौत का सिलसिला: अस्पताल से घर पहुंचने के 10 दिन बाद बाद बच्चे ने तोड़ा दम, 40 अब भी भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 08:30 PM IST
Balaghat; a child passed away ten days after being discharged from the hospital

बालाघाट जिले के आदिवासी अंचल में फैली बीमारी के बीच बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीमारी की चपेट में आकर पहले ही कई बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि कई बच्चे अब भी बीमार बताए जा रहे हैं। वहीं, बच्चों की मौत के आंकड़ों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं।

इसी बीच महामारी प्रभावित क्षेत्र में एक और बच्चे की मौत हो गई। बताया गया कि बच्चे का जिला अस्पताल में उपचार किया गया था, जिसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। गांव लौटने के 10 दिन बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि, बच्चे की मौत बीमारी के कारण हुई या किसी अन्य वजह से, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। उधर, क्षेत्र में बीमारी और बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य सचिव और कमिश्नर के दौरे के साथ ही पूरा प्रशासनिक अमला क्षेत्र में तैनात है। वर्तमान में करीब 40 बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती बताए जा रहे हैं।

फिर हुई तीन वर्षीय मासूम की मौत
बालाघाट के बिरसा विकासखंड के ग्राम कुंडेकसा, अडोरी, कोरका, बोंडारी और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और उपचार तेज कर दिया है। विषैली बीमारी, खांसी, बुखार, चर्मरोग, मीजल्स, स्कैबीज और मलेरिया जैसे मामले सामने आने के बाद विभाग की टीमें लगातार घर-घर जाकर जांच और स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं। इसके बावजूद बीमारी के बीच बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। बिरसा विकासखंड के बैगा आदिवासी अंचल में अडोरी पंचायत के उसेकलटोला निवासी बिसन धुर्वे के 3 वर्षीय बेटे आकाश की मंगलवार को मौत हो गई। इसे मिलाकर क्षेत्र में अब तक 21 बच्चों की मौत होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग अब तक आठ मौतों की ही पुष्टि कर रहा है। बच्चों की मौत के आंकड़ों को लेकर पक्ष-विपक्ष की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- CBI को मिली गिरिबाला-समर्थ की कॉल रिकॉर्डिंग, वॉइस सैंपल-आईफोन डेटा मिलने पर पेश होगा पूरक चालान

उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया था
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में बीमारी फैलने के बाद आकाश को बुखार आने पर 4 अगस्त को जिला अस्पताल लाया गया था। यहां चार दिन उपचार के बाद 8 अगस्त को उसे छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद परिजन उसे लेकर गांव लौट गए। बताया गया कि जिला अस्पताल से घर लौटने के तीन-चार दिन बाद उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई और मंगलवार को उसकी मौत हो गई। हालांकि, आकाश की मौत क्षेत्र में फैली बीमारी के कारण हुई या किसी अन्य वजह से, यह अभी स्पष्ट नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बच्चे में गांव में फैली बीमारी जैसे कोई स्पष्ट लक्षण नहीं थे।

कांग्रेस ने लगाया मौत के आंकड़े छिपाने का आरोप
मामले को लेकर बैहर विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय उइके ने शासन-प्रशासन पर मौत के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि आकाश के इलाज में लापरवाही बरती गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार इस संवेदनशील मामले में अपनी गलतियों और आंकड़ों को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं।

सीएमएचओ बोले- मौत की वजह कुछ और हो सकती है
सीएमएचओ डॉ. परेश उपलप ने बताया कि बच्चे की गर्दन में सूजन थी और उसकी गर्दन जन्म से ही एक तरफ झुकी हुई थी। उसे बचपन से ही गर्दन संबंधी समस्या थी। ऐसे मामलों में दूध या भोजन के आहार नली में जाने के बजाय श्वास नली में जाने की समस्या हो सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि खाना या दूध श्वास नली में चले जाने से बच्चे को सांस लेने में परेशानी या घुटन हुई होगी, जिससे उसकी मौत हो सकती है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

श्री आनंदपुर साहिब के भाई जैता जी अस्पताल में बारिश के बाद हालात गंभीर

Video: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया बाढ़ प्रभावित मात्तर स्कूल का दाैरा

19 Aug 2026

VIDEO: दबंगई: थाने से लौट रहे चौकीदार को रास्ते में घेर कर मार डाला, पुत्र ने बताई पूरी घटना

19 Aug 2026

VIDEO: बाढ़ के बीच कैथी माझां में खराब सोलर लाइटें बनीं मुसीबत, पशुओं के चारे की मुश्किल बढ़ी

19 Aug 2026

पठानकोट बॉर्डर क्षेत्र में 15 करोड़ से बनेगा 100 बेड का डिवीजनल अस्पताल

विज्ञापन

Video: नाहन के आस्था स्पेशल स्कूल के विशेष बच्चों ने तैयार कीं आकर्षक राखियां

19 Aug 2026

Nagaur News: प्रिंसिपल के तबादले पर फिर भड़के छात्र, आदेश रद्द नहीं हुआ तो खोला मोर्चा, स्कूल गेट पर ताला जड़ा

19 Aug 2026
विज्ञापन

Video: सोलन अस्पताल में पर्ची के 10 रुपये लेने पर पुनर्विचार किया जाए

19 Aug 2026

VIDEO: एसएसजे परिसर में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ

19 Aug 2026

VIDEO: 27 किलो गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

19 Aug 2026

कुल्लू: खीर खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने के मामले में गोविंद सिंह ठाकुर ने उठाई मजिस्ट्रियल जांच की

19 Aug 2026

VIDEO: परिषदीय विद्यालयों में मौखिक परीक्षा शुरू, 24 अगस्त तक चलेंगी परीक्षाएं

19 Aug 2026

VIDEO: पुरातत्व विभाग ने 29 गोलों को बताया तोप के गोले, 70-80 वर्ष पुराने होने की आशंका

19 Aug 2026

VIDEO: सम्मानों से सजी दीवार, इलाज को तरसता शरीफ का परिवार, पेंशन के लिए एक साल से मिल रहा सिर्फ आश्वासन

19 Aug 2026

VIDEO: 7.39 करोड़ का ब्याज माफ, 25,761 बकायेदारों को बड़ी राहत

19 Aug 2026

VIDEO: व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से करेंगे बात: कंछल

19 Aug 2026

विनेश फोगाट का ब्रिज भूषण पर बड़ा हमला: ‘देर-सबेर लड़कियों पर अत्याचार की मिलेगी सजा’

सोनीपत में हड़ताली कर्मचारियों ने भेड़ों पर मंत्रियों के पोस्टर लगा व बाजा बजा शहर में निकाला जुलूस

19 Aug 2026

नशे के खिलाफ युवाओं को जगाने की अनोखी पहल: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप बिश्नोई ने शुरू किया 15 घंटे का पुशअप अभियान

19 Aug 2026

इटावा में चंदेठी डबल मर्डर, एनकाउंटर के बाद घायल आरोपी की मरहम-पट्टी

19 Aug 2026

अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में 30 बेड के जेल वार्ड का उद्घाटन

19 Aug 2026

हापुड़ में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, छात्र की मौत एक घायल

19 Aug 2026

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में घर के बाहर सो रहे अधेड़ की निर्मम हत्या

19 Aug 2026

4 सितंबर को मनोहर लाल खट्टर के साथ किसानों की बैठक, बॉर्डर तक प्रस्तावित पैदल मार्च स्थगित

19 Aug 2026

Video: एसजीपीजीआई झील की मछलियां मरी, फैल रही बदबू

19 Aug 2026

पंजोखरा साहिब मुद्दे पर राहत: CM नायब सैनी से मुलाकात के बाद 25 अगस्त का प्रदर्शन रद्द

Video: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आर्ट्स कॉलेज में सजी फोटो प्रदर्शनी

19 Aug 2026

हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 14वां दिन, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; 17 सूत्रीय मांगों को लागू करने की मांग

19 Aug 2026

लुधियाना के पीएयू हॉकी स्टेडियम में जिला स्कूल गेम्स के दौरान हॉकी मैच का आयोजन

19 Aug 2026

लुधियाना के खालसा इंस्टीट्यूट एंड मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी फॉर वूमेन में तीज समारोह

19 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed