Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Bhind News
›
Bhind Open cheating in Jiwaji University exams students are checking answers by keeping guides in toilets
{"_id":"67ebbcfc8066b8bb680b9697","slug":"open-cheating-is-going-on-in-the-examinations-of-jiwaji-university-the-candidates-are-cheating-in-the-toilets-with-the-help-of-guides-bhind-news-c-1-1-noi1227-2786544-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhind: जीवाजी विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में खुलेआम हो रही नकल, टॉयलेट में गाइड रखकर स्टूडेंट्स लिख रहे आंसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind: जीवाजी विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में खुलेआम हो रही नकल, टॉयलेट में गाइड रखकर स्टूडेंट्स लिख रहे आंसर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Apr 2025 04:21 PM IST
ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में नकल करने का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो भिंड जिले में लहार के सरकारी कॉलेज में बीए और बीएससी की परीक्षा के दौरान टॉयलेट में नकल कराए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में परीक्षार्थी गाइड की मदद से उत्तर पुस्तिका भरते दिख रहे हैं। वहीं, मामले में कॉलेज प्रिंसिपल ने इसे संस्था को बदनाम करने की साजिश बताया है।
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो मंगलवार दोपहर का है, जिसमें एक युवक कॉलेज की बाउंड्री वॉल के पास स्थित टॉयलेट में बैठकर उत्तर पुस्तिका लिखता नजर आ रहा है। वह गाइड से देखकर उत्तर पुस्तिका भर रहा है। इसी दौरान दूसरा युवक वहां पहुंचता है और जल्द पेपर हल करने की बात कहता है। वीडियो में बातचीत के दौरान परीक्षा समाप्त होने का समय 11 बजे बताया जा रहा है। वीडियो में सामने आया कि नकल कराने के बदले पांच से दस हजार रुपये लिए जा रहे हैं। इसमें एक युवक यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि प्राचार्य उसके मौसा हैं, इसलिए उससे कम पैसे लिए गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
स्थानीय लोगों ने जिले में इससे पहले भी फूप के ऋषिश्वर महाविद्यालय में सामूहिक नकल का मामला सामने आया था। पीएम श्री एमजेएस कॉलेज के प्राचार्य राम अवधेश शर्मा ने वहां नकल प्रकरण दर्ज किया था। इसके अलावा जैन कॉलेज, यदुनाथ कॉलेज, मेहगांव का दैयपुरिया कॉलेज और गुरमीत कस्बे के कॉलेज में भी नकल प्रकरण सामने आ चुके हैं। अब लहार महाविद्यालय में टॉयलेट में बैठाकर नकल कराने का मामला उजागर हुआ है। लहार का शासकीय महाविद्यालय पहले भी नकल के लिए चर्चा में रहा है। कई बार यहां नकल प्रकरण पकड़े गए हैं और वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्रवाई की है। वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा गया है।
इस पूरे मामले में लहार के सरकारी कॉलेज के प्राचार्य अंगद दौहरे ने बताया कि हमारे परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी लगे हैं। हर परीक्षा हॉल में किसी तरह की नकल नहीं हो रही है। परीक्षा सेंटर के बार कैम्पस की टॉयलेट का वीडियो है। यह कॉलेज को बदनाम करने की साजिश है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।