{"_id":"68500b0859f657ac9a030bc2","slug":"mandla-forest-outpost-in-charge-arrested-taking-bribe-from-deputy-sarpanch-burhanpur-news-c-1-1-noi1224-3066002-2025-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Burhanpur: सड़क निर्माण में उपसरपंच से रिश्वत मांग रहा वन चौकी प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार, 15 हजार लेते धराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur: सड़क निर्माण में उपसरपंच से रिश्वत मांग रहा वन चौकी प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार, 15 हजार लेते धराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Jun 2025 07:21 PM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र में हो रहे शासकीय निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की बाधा डाल रहे एक डिप्टी रेंजर के खिलाफ लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां इंदौर लोकायुक्त की टीम ने मांडवा वन चौकी प्रभारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले की शिकायत ग्राम मांडवा के ही उपसरपंच द्वारा की गई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि गांव के नाले पर बन रही पुलिया से जुड़ी सड़क के निर्माण के लिए डिप्टी रेंजर ने 15 हजार रुपए की मांग की थी। हालांकि पुलिया के साथ ही अब तक 60 मीटर सड़क का काम भी पूरा हो चुका है, लेकिन शेष 10 मीटर सड़क के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी। जिस पर लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन में गठित ट्रैप दल ने सोमवार को आरोपी मोहम्मद खान पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
इंदौर से आई लोकायुक्त टीम के इंस्पेक्टर राहुल गजभिये ने बताया कि ग्राम मांडवा के उपसरपंच संजय जाधव ने इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी ग्राम पंचायत में बाथो मोहल्ला में हसनपुरा से लेकर मांडवा तक एक नाला है। वहां पर उन्हें एक पुलिया और सड़क का निर्माण करना था, जिसकी अनुमति भी उन्होंने वन मंडल बुरहानपुर से प्राप्त कर ली थी। लेकिन उस निर्माण कार्य के लिए ही वन चौकी प्रभारी डिप्टी रेंजर मोहम्मद खान द्वारा उनसे 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी जा रही थी। इस शिकायत के सही पाए जाने पर वन चौकी मांडवा में मोहम्मद खान को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इसके बाद अब उन पर भ्र्ष्टाचार अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।