{"_id":"684fcef08dfbe70c7a0ffbbb","slug":"video-assurance-received-to-resolve-the-problem-of-waterlogging-in-the-hospital-in-kashipur-2025-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kashipur: अस्पताल में जलभराव की समस्या के निस्तारण का मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur: अस्पताल में जलभराव की समस्या के निस्तारण का मिला आश्वासन
काशीपुर में सरकारी अस्पताल की पार्किंग और परिसर में होने वाले जलभराव से एक पखवाड़े बाद निजात मिलने की उम्मीद है। यह बात निरीक्षण के लिए पहुंचें एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने कही है। एसडीएम ने रविवार को सीएमएस डॉ. राजीव कुमार गांधी के साथ एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय के ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट को चालू करवाकर देखा जो ठीक मिला। एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया है। अस्पताल के 95 बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई होती मिली है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 115 जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर है। टाइप बी के 95 सिलिंडर है। चार बेड का आईसीयू वार्ड बना हुआ है। इसमें एक बेड का मॉनीटर खराब मिला जिसके बारे में सीएमएस के माध्यम से सीएमओ को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोविड के केस बढ़ रहे हैं इसलिए एहतियात के तौर पर अस्पताल में व्यवस्था जांची जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।