सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Private school operator troubled by blackmailing commits suicide, female accused arrested

Jodhpur News: ब्लैकमेलिंग से परेशान प्राइवेट स्कूल संचालक ने की आत्महत्या, महिला आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Jun 2025 01:38 PM IST
Jodhpur News: Private school operator troubled by blackmailing commits suicide, female accused arrested
जोधपुर के फलौदी क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक प्राइवेट स्कूल संचालक ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने महिला ब्लैकमेलर को एक संदेश भी भेजा, तू परेशान मत हो, सुबह तक वेट कर लो... सुसाइड कर लूंगा, फिर तुम आराम से जीवन जीना... जिंदगी से थक चुका हूं। और इसके बाद फांसी लगाकर जान दे दी।

फलौदी पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने बताया कि 14 जून को मतौड़ा थाना क्षेत्र के पूनासर खुर्द गांव में एक प्राइवेट स्कूल संचालक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में आरोपी महिला संतोष उर्फ शांति को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रार्थी मदनराम जाट निवासी केसू बा की प्याऊ, पूनासर खुर्द ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई मेगाराम, जो कपूरिया गांव में बालाजी प्राइवेट स्कूल चलाता था, को संतोष उर्फ शांति पत्नी मालाराम, निवासी ओमपुरा जाखण द्वारा लगातार ब्लैकमेल और मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी। इसी से तंग आकर मेगाराम ने आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: गोदावरी में डूबने से राजस्थान के 5 लोगों की मौत, तेलंगाना में पवित्र स्नान के दौरान हुआ हादसा

जुलाई 2024 में आरोपी महिला ने अपने पुत्र का एडमिशन मेगाराम के स्कूल में कराया। इसके बाद उसने स्कूल संचालक से दोस्ती बढ़ाई और फिर उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगी। आरोपी महिला ने उसे झूठे रेप और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। इससे पहले भी वह ऐसे तीन झूठे मुकदमे दर्ज करवा चुकी है, जिनमें से एक में चालान भी पेश हो चुका है।

पीड़ित मेगाराम ने 25 अप्रैल 2025 को महिला के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन महिला ने उस पर दबाव बनाकर शिकायत वापस करवा दी। इसके बाद भी वह लगातार उसे कॉल, मैसेज और मानसिक उत्पीड़न करती रही। 8 जून को मेगाराम ने उसे एक अंतिम संदेश भेजा, जिसमें लिखा था कि तू परेशान मत हो... सुबह तक सुसाइड कर लूंगा और इसके बाद अपने खेत में स्थित टिन शेड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने महिला द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियों का उल्लेख किया है।

थाना मतौड़ा की पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला संतोष को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार महिला एक आदतन ब्लैकमेलर है और संभवतः किसी बड़े ब्लैकमेलिंग गिरोह से भी जुड़ी हो सकती है। इस मामले में आगे की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ujjain Mahakal: 230 किलो मोगरे के फूलों से सजा बाबा महाकाल का आंगन, पूरे मंदिर परिसर में महकी खुशबू

16 Jun 2025

Ujjain Mahakal: भांग से हुआ ऐसा शृंगार जिसने देखा देखता ही रह गया, भस्म आरती में 'गूंजा जय श्री महाकाल'

16 Jun 2025

निरालानगर डब्ल्यू ब्लाॅक में नहरिया ओवरफ्लो, घरों में घुसा पानी, केशवनगर की सड़कें जलमग्न

15 Jun 2025

Rishikesh: चीला बायपास लक्ष्मण झूला मार्ग पर पेड़ गिरने से रुका ट्रैफिक, यात्री हुए परेशान

15 Jun 2025

Uttarkashi: ध्याणी मिलन एवं सम्मान समारोह...आराध्य देवी भद्रकाली की डोली के साथ किया तांदी नृत्य

15 Jun 2025
विज्ञापन

बुलंदशहर में सुबह गरजे बादल, जहां-तहां बूंदाबांदी, फिर तेज धूप ने छुड़ाए पसीने

15 Jun 2025

Budaun: बाइक सवार हमलावर ने एम.कॉम छात्र के पीठ में मारी गोली, अस्पताल में मौत..हमलावर फरार

15 Jun 2025
विज्ञापन

हरदोई पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, योगी सरकार पर जमकर हमला बोला

15 Jun 2025

आरएसएस के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले ने अलीगढ़ में स्वयंसेवकों को किया संबोधित, बोले यह

15 Jun 2025

कार की चोरी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

15 Jun 2025

ड्योढ़ीघाट पर स्नान के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़, विरोध में चले लाठी-डंडे, दो घायल

15 Jun 2025

Jodhpur: पद्मश्री संत नित्यानंद सुरीश्वर महाराज का भव्य सम्मान समारोह, पंजाब के राज्यपाल कटारिया हुए शामिल

15 Jun 2025

Shahdol News: रेलवे गैंगमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू

15 Jun 2025

बरेली में प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पत्नी की हत्या, आरोपी पति को भेजा गया जेल

15 Jun 2025

Betul Viral Video: जमीन विवाद में चले लाठी-डंडे, महिला और बच्चों को जमकर पीटा, तीन घायल

15 Jun 2025

हाथरस डीएम के ड्राइवर की बेटी की हत्या में 24 घंटे के अंदर एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में दबोचा, एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया यह

15 Jun 2025

कुरुक्षेत्र: दी केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक मंडल के पांच सदस्य चुने गए निर्विरोध

15 Jun 2025

हाथरस डीएम के ड्राइवर की बेटी की हत्या में एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

15 Jun 2025

जींद: प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

15 Jun 2025

जौनपुर के ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस का गुडवर्क, दो अन्य अभियुक्त चढ़े हत्थे, लोहे की रॉड और हथौड़ा बरामद

15 Jun 2025

गाजीपुर में करंट की चपेट में आने से बालक की मौत, शव लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण

15 Jun 2025

सोनभद्र में दुकानदार की मौत पर हंगामा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप, मारपीट में हुआ था घायल थोड़े दिनों बाद बिगड़ी थी तबियत

15 Jun 2025

जौनपुर में योग सप्ताह की शुरूआत, अधिकारियों ने किया अभ्यास, सीखा स्वास्थ्य का गुर

15 Jun 2025

भदोही में योग सप्ताह की शुरूआत हुई बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है नियमित अभ्यास को जरूरी बताया गया

15 Jun 2025

पानीपत: भाजपा ने जिला स्तरीय प्रोफेशनल मीट में गिनवाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

15 Jun 2025

कुरुक्षेत्र: हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ने किया टोंस नदी का दौरा

15 Jun 2025

भांजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर विवाद में पत्नी ने जहर खाकर दी जान

15 Jun 2025

फतेहाबाद: आर्थिक तंगी के चलते रची लूट की झूठी वारदात, पुलिस ने पकड़ा आरोपी

15 Jun 2025

Sheopur News: कूनो से एक साथ निकले पांच चीते, 150 किमी दूर गांव में ग्रामीण ने देखे, दहशत में आए लोग

15 Jun 2025

पति के उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी

15 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed