{"_id":"67d275c9d9d3e0cc820e2fe8","slug":"holi-brings-happiness-in-peoples-lives-pt-dhirendra-krishna-shastri-the-three-day-mega-festival-started-with-the-holi-of-flowers-in-bageshwar-dham-chhatarpur-news-c-1-1-noi1359-2722794-2025-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: बागेश्वर धाम में फूलों की होली के साथ तीन दिनी महोत्सव का आगाज, धीरेंद्र शास्त्री ने ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: बागेश्वर धाम में फूलों की होली के साथ तीन दिनी महोत्सव का आगाज, धीरेंद्र शास्त्री ने ये कहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2025 06:39 PM IST
छतरपुर: सिद्ध तीर्थ बागेश्वर धाम में बुधवार रात से तीन दिवसीय होली महा महोत्सव की शुरुआत हो गई। पहले दिन फूलों की होली खेली गई, जो धाम के सेवादारों को समर्पित रही।
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस अवसर पर कहा कि होली सनातन परंपरा का प्रतीक है, जो लोगों के जीवन में खुशियों के रंग घोलती है। उन्होंने भगवान बालाजी को गुलाल-अबीर अर्पित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। छोटे बच्चों के साथ अठखेलियां करते हुए उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
सेवादारों के लिए विशेष आयोजन
महाराज श्री ने तीन सौ से अधिक सेवादारों को समर्पित इस होली उत्सव में विशेष व्यंजन बनवाए और उनके अटूट समर्पण के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि धर्म और त्योहार आपसी मेल-मिलाप और एकता को बढ़ाने का माध्यम हैं।
चित्रलेखा जी के भजनों ने बांधा समां
महोत्सव में कथा वाचिका चित्रलेखा जी ने भजन प्रस्तुत किए, जिससे बागेश्वर धाम वृंदावन की छटा बिखेरने लगा। उनके भजनों पर हजारों श्रद्धालु झूम उठे। उन्होंने "श्याम चंदा है श्यामा चकोरी", "डारो डारो रे रंग बनवारी", "होरी खेले रघुवीरा अवध में" जैसे भजनों की प्रस्तुति दी।
गरीब बालक को मिला बड़ा मंच
महोत्सव के दौरान महाराज श्री की नजर बिहार से आए 10 वर्षीय आयुष हरिजन पर पड़ी। उन्होंने उसे मंच पर बुलाकर होली के गीतों में नृत्य करने का अवसर दिया। महाराज श्री ने उसे धनराशि, नई अंगवस्त्र और आशीर्वाद देकर सम्मानित किया। होली महा महोत्सव के अगले दो दिनों में धार्मिक अनुष्ठान, भजन संध्या और अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।