{"_id":"67cc4a7e8aa0d5607d040d79","slug":"raid-on-gutkha-factory-action-taken-on-collectors-instructions-goods-worth-lakhs-including-four-machines-recovered-illegal-gutkha-manufacturing-business-was-going-on-for-a-long-time-chhatarpur-news-c-1-1-noi1359-2705130-2025-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: गुटखा फैक्ट्री पर छापा, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई, चार मशीनों सहित लाखों का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: गुटखा फैक्ट्री पर छापा, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई, चार मशीनों सहित लाखों का माल बरामद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Mar 2025 07:35 PM IST
Link Copied
छतरपुर जिले के हरपालपुर में शनिवार दोपहर अवैध गुटखा फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई हुई है। कलेक्टर के निर्देश के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि नगर के वार्ड-12 गलान रोड पर स्थित इरशाद अली के घर में अवैध गुटखा फैक्ट्री संचालित की जा रही है। उसके बाद मौके पर पहुंचकर चार मशीनें और 11 बोरी कच्चा माल जब्त कर लिया गया।
कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में छतरपुर जिले में लगातार अवैध गुटखा बनाने की गतिविधियों पर कार्रवाईयां की जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार दोपहर को संयुक्त टीम राजस्व, खाद्य एवं पुलिस विभाग ने नौके नगर के गलान रोड वार्ड-12 में इरशाद अली घर में अवैध गुटखा निर्माण फैक्ट्री संचालित की जा रही थी, जिसकी जानकारी मिलने पर प्रशासन की टीम ने अलर्ट मोड में दोपहर छापेमार कार्रवाई कर सामग्री को जब्त किया है। बीते रोज नौगांव में भी अवैध गुटखा पर कार्रवाई की गई थी।
गुटखे के अवैध निर्माण की जगह के मकान मालिक ने दुर्गेश अनुरागी के नाम किरायानामा बनाया था। इसी मकान में अवैध गुटखा निर्माण होते पाया गया। जहां पर चार गुटखा मशीन, 11 बोरी कच्चा माल और 95 किलोग्राम किस्मत सुपारी और पुजारी गुटखा के पैकेट पाए गए। गुटखा तम्बाकू, सुपारी मिक्स माल से बना पाया गया है। इस मामले में संबंधितों पर वैधानिक कार्रवाई जा रही हैं। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान नायाब तहसीलदार पूजा भोरहरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वंदना जैन और टीआई पुष्पक शर्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।