{"_id":"67cbfd9985555289ef0e0f9a","slug":"video-fir-against-youth-and-his-father-who-accused-the-mahant-of-manauna-dham-in-bareilly","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली में मनौना धाम के महंत पर आरोप लगाने वाले युवक व उसके पिता पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली में मनौना धाम के महंत पर आरोप लगाने वाले युवक व उसके पिता पर रिपोर्ट
बरेली के आंवला में मोबाइल टावर पर चढ़कर मनौना धाम के महंत पर ढोंग करने समेत अन्य आरोप लगाने वाले रोहित यादव और उसके पिता तेजपाल उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महंत पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। शुक्रवार को एसआई नितेश कुमार शर्मा की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई। आंवला के मनौना में निर्माणाधीन खाटूश्याम मंदिर के महंत ओमेंद्र चौहान और उनके भाई योगेंद्र चौहान पर मोहल्ला भुर्जी टोला निवासी युवक रोहित यादव ने बृहस्पतिवार को गंभीर आरोप लगाए थे। उसने खुद व अपने परिवार वालों की जान को खतरा भी बताया। सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि नाजायज तरीके से दबाव बनाकर मांग मनवाने के लिए युवक टावर पर चढ़ा था। शिकायत सामान्य तरीके से भी की जा सकती थी। पिता-पुत्र का आपराधिक इतिहास है। हल्का इंचार्ज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।