{"_id":"67cbf5c37d332c94030730ae","slug":"video-vaishno-devi-parikrama-yatra-yatra-inaugurated-in-presence-of-jammu-mp-and-mla","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वैष्णो देवी परिक्रमा यात्रा: जम्मू सांसद और विधायक की उपस्थिति में यात्रा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वैष्णो देवी परिक्रमा यात्रा: जम्मू सांसद और विधायक की उपस्थिति में यात्रा का शुभारंभ
शनिवार को श्री माता वैष्णों देवी के त्रिकुटा पर्वत की परिक्रमा यात्रा को ढोल बाजों के साथ निकाला गया। जिस में जम्मू के सांसद जुगल किशोर शर्मा के अलावा रियासी के विधायक कुलदीप राज दुबे व कटरा के विधायक बलदेव राज शर्माभी मौजूद रहे। शनिवार सुबह परिक्रमा यात्रा की शुरुआत भूमिका मंदिर कटरा से हुई वहां से रवाना होने के बाद यात्रा जिला मुख्यालय रियासी में पहुंची। रियासी के स्थानीय डाक बंगला के पास यात्रा का स्वागत किया गया । रियासी से यात्रा भमाग तहसील के लिए रवाना हुई। जहां पर हरोटकोट, चरालाकोट, टोट,देवीगढ़ व सुखाल घाटी में भी यात्रा का स्वागत हुआ। यात्रा में शामिल लोग सुखाल गली में स्थित काली माता मंदिर में दर्शन कर वापिस जंगलगली से होते हुए पैंथल आयेंगे। पैंथल में भी यात्रा का स्वागत होगा जिस के बाद कटरा के लिए वापिसी होगी। गौरतलब है कि परिक्रमा यात्रा को हर वर्ष शारदीय नवरात्र के बाद निकाला जाता था हाल ही में यात्रा को हर महीने संक्रांत के अवसर पर निकाला जाता है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटरा की तरफ से परिक्रमा मार्ग पर विकास कार्य करवाए जाने की योजना है। जिस में कुछ प्रमुख स्थानों पर मंदिर बनेंगे। कल जाने वाली यात्रा का मुख्य उद्देश्य बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को परिक्रमा यात्रा की महत्वत्ता बताना है ताकि आने वाले दिनों में यात्रा को बढ़ाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।