{"_id":"6a7988020df5ab67b40fdbf4","slug":"we-should-thank-janardhan-mishra-for-pure-petrol-remark-jitu-patwari-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-4596176-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: जनार्दन मिश्रा के ‘शुद्ध पेट्रोल’ वाले बयान पर बोले जीतू पटवारी- हमें उनका धन्यवाद करना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: जनार्दन मिश्रा के ‘शुद्ध पेट्रोल’ वाले बयान पर बोले जीतू पटवारी- हमें उनका धन्यवाद करना चाहिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2026 09:07 PM IST
Link Copied
रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के पेट्रोल में एथेनॉल मिलाए जाने को लेकर दिए गए बयान पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। छिंदवाड़ा पहुंचे पटवारी ने कहा कि भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने जो बात कही है उसके लिए कांग्रेस को उनका धन्यवाद करना चाहिए। उनके बयान ने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर सरकार की नीतियों और दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जीतू पटवारी सोमवार को छिंदवाड़ा में आयोजित कांग्रेस के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे हैं। इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा।
‘जनार्दन मिश्रा को धन्यवाद देना चाहिए’
पटवारी ने कहा कि भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने एथेनॉल को लेकर जो बात कही है उस पर उन्हें धन्यवाद देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा का एक सांसद यह कह रहा है कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है और शुद्ध पेट्रोल उपलब्ध नहीं है तो सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।
पटवारी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने एथेनॉल के नाम पर देश की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया और अब उन वादों की वास्तविकता जनता के सामने आ रही है।
रोजगार से लेकर अर्थव्यवस्था तक गिनाए वादे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने चुनावी वादों का जिक्र करते हुए कहा कि देश की जनता से दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था। उन्होंने सवाल किया कि क्या दो करोड़ रोजगार दिए गए? पटवारी ने पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के दावे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की बात कही थी। उन्होंने सवाल किया कि क्या वह लक्ष्य पूरा हुआ? उन्होंने भारत को विश्व गुरु बनाने के दावे पर भी भाजपा को घेरा। पटवारी ने कहा कि देश की जनता से बड़े-बड़े वादे किए गए लेकिन उन वादों की स्थिति आज सभी के सामने है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।