Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Villagers arrived at the District Magistrate's office with complaints regarding encroachment and waterlogging
{"_id":"6a799ea6d9f3f2f42d056a35","slug":"video-villagers-arrived-at-the-district-magistrates-office-with-complaints-regarding-encroachment-and-waterlogging-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण व जलभराव की शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के जवाब पर हुई कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण व जलभराव की शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के जवाब पर हुई कहासुनी
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के गजा का पुरवा गांव के करीब 22 से 25 ग्रामीण सोमवार को आम रास्ते पर अतिक्रमण और जलभराव की शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रद्युम्न सिंह कार्यालय से बाहर आए और ग्रामीणों की शिकायत सुनी।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए वापस जाने को कहा। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जब तक कार्रवाई नहीं होगी, वे वापस नहीं जाएंगे। इस दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रद्युम्न सिंह और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने कहा, "अभी इलाज कर दूंगा।" इस पर एक पीड़ित ने जवाब दिया, "ठीक है साहब, आप इलाज ही कर दीजिए।" मामला बढ़ता देख अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के आम रास्ते पर कुछ दबंगों ने दीवार खड़ी कर रास्ते को बंद कर दिया है। करीब दो साल से रास्ते की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद रास्ते पर जलभराव होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और किसानों को परेशानी हो रही है।
भोगनीपुर एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर पहले भी जांच कराई गई थी। गांव के अंदर पुरानी सड़क है और उस पर काफी पहले से एक दीवार बनी हुई है। अब नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि हाल में अतिक्रमण किया गया है तो उसे हटवाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।