{"_id":"6a79a0a4d3c770d127057d2b","slug":"video-kanpur-dehat-dispute-over-construction-on-graveyard-land-woman-climbs-water-tank-in-protest-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण को लेकर हुआ विवाद, नाराज महिला पानी की टंकी पर चढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण को लेकर हुआ विवाद, नाराज महिला पानी की टंकी पर चढ़ी
मकान निर्माण रोके जाने से नाराज एक महिला सोमवार को सिकंदरा के मिरगांव गांव में पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। कई घंटे तक महिला को समझाने का प्रयास किया गया। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
महिला का आरोप था कि वह जब भी अपने मकान का निर्माण शुरू कराती है, स्थानीय प्रशासन उसे रुकवा देता है। वहीं प्रशासन का कहना है कि जिस जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है, वह कब्रिस्तान की जमीन है। इसी वजह से निर्माण की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसी बात को लेकर महिला और प्रशासन के दावे आमने-सामने हैं।
महिला के पानी की टंकी पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति पर नजर रखी। प्रशासनिक अधिकारियों ने महिला को जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
सिकंदरा थानाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने बताया कि वह वर्तमान में न्यायालय में मौजूद हैं। महिला को पानी की टंकी से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।