सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   A hospitalized patient cut himself with scissors and jumped from a building

Damoh News: जिला अस्पताल में भर्ती मरीज ने खुद को मारी कैंची, फिर बिल्डिंग से कूदा, मौके पर मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 05 Jun 2025 02:15 PM IST
A hospitalized patient cut himself with scissors and jumped from a building
दमोह जिला अस्पताल में बुधवार रात करीब 10 बजे एक मरीज अस्पताल की बिल्डिंग से कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल की पहली मंजिल पर उसने पहले खुद को पेट और गर्दन में कैंची मारकर घायल किया, फिर लोगों पर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद वह एसएनसीयू वार्ड में घुसने की कोशिश करता हुआ बिल्डिंग से कूद गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक से संबंधित जानकारी लेने के साथ-साथ वार्ड में भर्ती मरीजों से चर्चा की। गुरुवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच की मांग कर रहे हैं।

देहात थाना क्षेत्र के इमलाई गांव निवासी शुभम पिता राजू अहिरवार (25) वर्तमान में पथरिया फाटक क्षेत्र में रह रहा था। पेट दर्द के चलते 2 जून को उसके दोस्त मनोज ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। मृतक के मामा मुकेश का कहना है कि बुधवार शाम तक शुभम पूरी तरह ठीक था। अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने पहले खुद को घायल कर लिया, फिर दूसरों पर हमला करने के बाद बिल्डिंग से कूद गया। उन्होंने सवाल उठाया कि अस्पताल के गार्ड और वार्ड बॉय कहां थे। आखिर अचानक उसने ऐसा क्यों किया, इसकी जांच होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  शादी-हनीमून, हत्या, किस हाल में राजा की 'रानी', यह सवाल अनसुलझे; क्यों जुड़ा बांग्लादेश का नाम?

जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में पदस्थ डॉक्टर पीयूष निमाड़े ने बताया कि एक अज्ञात युवक हाथ में धारदार चीज लेकर दौड़ते हुए उनके वार्ड में घुसने लगा। उन्होंने उसे धक्का देकर बाहर किया। उसके हाथ और शरीर पर खून लगा था। ड्यूटी डॉक्टर रवि कुमार ने बताया कि उन्हें फोन आया था कि एक व्यक्ति चाकू लेकर एसएनसीयू वार्ड में लोगों पर हमला कर रहा है। बाद में वह बिल्डिंग से कूद गया। जब उसकी जांच की गई, तो वह मृत पाया गया।

ये भी पढ़ें: मौत बांट रहा रहस्यमयी जानवर कौन? अब तक छह ने दम तोड़ा, कई का चल रहा इलाज, मामला क्या?

माता पिता की पहले ही हो चुकी है मौत
मृतक शुभम के चाचा, ट्रक चालक राकेश अहिरवार ने बताया कि शुभम के माता-पिता नहीं हैं। वह तीन भाइयों में मंझला था। शुभम भी ट्रक चलाता था और उसी से उसका गुज़ारा होता था। उसका कोई स्थायी ठिकाना नहीं था। कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि मर्ग कायम किया गया है। जिला अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज देखे जाएंगे, ताकि घटनाक्रम की सही जानकारी मिल सके। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन राघवेंद्र सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज केवल पुलिस को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Agar Malwa News: नगर परिषद सीएमओ पर भ्रष्टाचार के आरोप, पार्षदों ने परिषद कार्यालय के बाहर दिया धरना

05 Jun 2025

लखनऊ में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विविध आयोजन, वेस्ट चीजों का इस्तेमाल करना सिखाया

05 Jun 2025

लखनऊ में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गऊघाट पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

05 Jun 2025

लखनऊ में देर रात युवक की हत्या, शक भांजे पर, पुलिस की जांच जारी

05 Jun 2025

लखनऊ के अलीगंज में बुधवार देर रात घर में घुसकर युवक की हत्या

05 Jun 2025
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर नई पहल...देहरादून में पेड़-पौधों के लिए लगेगा विशाल भंडारा

04 Jun 2025

यूपी: बहराइच में एसयूवी से टकराई बस, अयोध्या के तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

04 Jun 2025
विज्ञापन

बुलंदशहर में पूर्व एमएलसी राकेश यादव बोले- प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी सपा की सरकार

04 Jun 2025

लखनऊ: डॉलीगंज रेलवे क्रॉसिंग शाम सात बजे से मेटेंनेस के चलते हुई बंद, सुबह छह बजे तक होगा काम

04 Jun 2025

नोएडा: वायरल वीडियो मामले में पुलिस का एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार, कई धाराओं में मामला दर्ज

04 Jun 2025

तेज रफ्तार कंटेनर ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को मारी टक्कर, लगी आग

04 Jun 2025

पटेलनगर में बेखौफ बदमाश...दो दुकानों का शटर उठाकर गल्ला तोड़ा, नकदी चोरी

04 Jun 2025

जमीन विवाद में दबंगों ने चलाई गोली, देखें VIDEO

04 Jun 2025

50 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है, कानपुर के विकास को मिलेगी राह

04 Jun 2025

Meerut: माहेश्वरी मित्र मंडल का कार्यक्रम

04 Jun 2025

Meerut: दुग्धाभिषेक के साथ मखदूमपुर गंगा दशहरा मेला शुरू

04 Jun 2025

Barmer News: कमलेश एनकाउंटर मामले की दोबारा जांच करने बाड़मेर पहुंची सीबीआई, कई सवालों के जवाब तलाशेगी टीम

04 Jun 2025

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को पर्यावरण चैंपियन अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित

04 Jun 2025

कुरुक्षेत्र: जिला स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता, कुमार व केसरी दंगल दो दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न

04 Jun 2025

Chhindwara News: चौरई में हीरो शोरूम के बाहर हुई लाखों की नकदी चोरी, आरोपी फरार

04 Jun 2025

करनाल में कलश यात्रा का आयोजन, काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

04 Jun 2025

कुरुक्षेत्र: नप टीम ने पहले बुलडोजर चलाकर हटाया मकान, फिर किया गली का निर्माण

04 Jun 2025

20 वर्ष बाद भी नहीं हुआ घोड़ी बछेड़ा गांव का विकास, मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे लोग

04 Jun 2025

फरीदाबाद में CGST विभाग के सुपरिटेंडेंट को सीबीआई ने पकड़ा, 10 लाख रुपये रिश्वत का आरोप, टीम देख ऑफिस से भागे

04 Jun 2025

आप ने भाजपा के मेगा सफाई अभियान को बताया फेल, दिल्ली में फैली गंदगी की तस्वीरें पेश कीं

04 Jun 2025

रुड़की में मोहम्मदपुर झाल के पास गंगनहर में गिरी कार, कारोबारी का शव बरामद

04 Jun 2025

विश्व पर्यावरण दिवस...पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट बोले- पर्यावरणीय बदलाव का वैज्ञानिक अध्ययन व क्रियान्वयन जरूरी

04 Jun 2025

गंगा किनारे कथक नृत्य ने मोहा मन, देखें VIDEO

04 Jun 2025

Muzaffarnagar: हाईवे पर बाइक पर निकले तीन छात्र, लोगों पर बरसाईं बेल्ट, देखें वीडियो

04 Jun 2025

पानीपत: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने आयुष्मान मित्रों और डॉक्टरों के साथ की बैठक

04 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed