दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में मुस्लिम युवक इरफान खान द्वारा एक युवती से छेड़छाड़ की घटना के बाद प्रशासन ने गुरुवार शाम शासकीय अस्पताल के बाहर से अतिक्रमण हटाया। यह घटना बुधवार दोपहर की है।
सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। इसके बाद एसडीओपी प्रिया सिंधी मौके पर पहुंचीं और देर रात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एसडीओपी ने बताया कि आरोपी इरफान खान युवती से छेड़छाड़ कर रहा था, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। आरोपी फिलहाल फरार है।
बजरंग दल जिला संयोजक गोलू चौबे ने इसे लव जिहाद का मामला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के पास स्थित मुस्लिम युवतियों की एक दुकान से मुस्लिम लड़कों की हिंदू लड़कियों से दोस्ती कराकर उन्हें अनैतिक कार्यों में फंसाया जाता है। बुधवार को हिंदू युवती को आरोपी के साथ पहाड़ियों की ओर जाते देखा गया था, जिसके बाद संगठन के लोगों ने दोनों को पकड़ा, लेकिन आरोपी मौके से भाग निकला।
ये भी पढ़ें:
20 लाख में भगा पाए महज 150 चूहे; प्रबंधन के पास बहाने, नवजातों का हत्यारा कौन? चूहाकांड की कहानी
युवती ने पुलिस को बयान दिया कि आरोपी कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था। बजरंग दल ने मांग की है कि पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करे। इससे पहले भी हटा और पटेरा में ऐसे ही मामले सामने आ चुके हैं। गुरुवार शाम नगर परिषद कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में शासकीय अस्पताल के बाहर से अतिक्रमण हटाया। कर्मचारियों के अनुसार, अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने के बाद भी उन्होंने जगह खाली नहीं की थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़ें:
'गालियां समस्या नहीं', दिग्वियज सिंह बोले- PM मोदी भी देते हैं गाली, खुद को सनातनी कहते हैं, पर मां की...