सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Comments on social media created tension in communities in Hatia

MP News: दमोह में दो समुदाय आमने-सामने, सोशल मीडिया पर कमेंट से भड़का तनाव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 27 Aug 2025 12:16 PM IST
Comments on social media created tension in communities in Hatia
हटा नगर में मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट को लेकर दो समुदायों के बीच अचानक तनाव की स्थिति बन गई। मामला उस समय बिगड़ा जब दोनों ही समुदायों के लोग हटा थाना पहुंच गए और वहां जमकर नारेबाजी करने लगे। स्थिति उस वक्त और गंभीर हो गई जब उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला हटा में एक निजी अस्पताल के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उसी कारण कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी सहित प्रशासनिक अमला कार्यक्रम स्थल पर मौजूद था, जिससे थाना परिसर में पुलिस बल की कमी हो गई। इसके बाद दोनों ही पक्ष मंदिर चौराहा पर एकत्रित हो गए और तनाव बढ़ने पर झड़प व पथराव की घटनाएं भी हुईं। सूचना मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर समझाइश दी। देर रात तक चली वार्ता के बाद मामला शांत कराया गया।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

जानकारी के मुताबिक, एक समुदाय के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लव जिहाद से संबंधित एक वीडियो डाला था। इस पर दूसरे समुदाय के युवक ने आपत्तिजनक कमेंट कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते दोनों ही समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहले हटा थाना पहुंचे और नारेबाजी की। इसके बाद दूसरे समुदाय के लोग भी पहुंच गए। उस समय थाने में कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। जब उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त हुआ तो प्रशासन को जानकारी लगी और तत्काल अमला मौके पर भेजा गया।

ये भी पढ़ें:  BJP अध्यक्ष नड्डा के साथ जबलपुर से दिल्ली पहुंचे CM यादव, क्या मुख्य सचिव को मिलने वाला है एक्सटेंशन?

प्रशासन का सख्त रुख

कलेक्टर और एसपी ने दोनों ही पक्षों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। रात करीब 12 बजे तक प्रदर्शन चलता रहा, इसके बाद दोनों पक्ष शांत हुए। एसपी ने हटा थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखने की बात कही है। इधर, बुधवार से गणेश चतुर्थी और जैन समाज का पर्युषण पर्व शुरू हो चुका है। ऐसे में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है, ताकि आगामी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा सके और किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: चार दोस्तों संग वैष्णो देवी गया आगरा का युवक भूस्खलन में बहा, परिजन जम्मू रवाना

27 Aug 2025

देहरादून में फिर बदला मौसम, दिन भर उमस ने सताया, देर रात बारिश ने दी राहत

26 Aug 2025

ग्रेनो के सेक्टर डेल्टा-1 में स्ट्रीट लाइट बंद, सीवर ओवरफ्लो

26 Aug 2025

नूंह में विभिन्न बैंकों के 72 एटीएम व फर्जी सिमों के साथ तीन साइबर ठग गिरफ्तार

26 Aug 2025

VIDEO: काॅपी पर जय श्रीराम लिखने पर विवाद...स्कूल में शिक्षक ने बच्चों को पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

26 Aug 2025
विज्ञापन

MP News: ग्वालियर में संघ प्रमुख भागवत से मिले शिवराज, बंद कमरे में हुई 45 मिनट मुलाकात; क्या बोले चौहान?

26 Aug 2025

गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, घर की दहलीज पर बह रहा पानी; लेना पड़ा रहा नाव का सहारा

26 Aug 2025
विज्ञापन

लखनऊ: झूलेलाल घाट पर गणेश उत्सव के लिए बनाया गया आकर्षक पंडाल

26 Aug 2025

आया गणेश उत्सव, अलीगढ़ के नौरंगाबाद में मिल रहीं एक से बढ़कर एक मनमोहक गणपति जी की मूर्तियां

26 Aug 2025

दिव्यांगों को शादी का लालच देकर कराते थे धर्म परिवर्तन, जाकिर नाइक की सीडी और धार्मिक किताबें बरामद

26 Aug 2025

फतेहाबाद में गलत पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, मौके शुरू की टोचन कार्रवाई

26 Aug 2025

मुजफ्फरनगर: माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए गया परिवार भूस्खलन में दबा, इकलौते बेटे की मौत

26 Aug 2025

MP: पूर्व मंत्री भदौरिया के सरकारी बंगले में चोरों का धावा, थालियां, सोफा, कुर्सी-चांदी की मूर्तियां ले गए चोर

26 Aug 2025

Alwar News: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नर्सिंग कर्मी अनीता ने दी थी जान, आरोपी पति गिरफ्तार; हुआ बड़ा खुलासा

26 Aug 2025

VIDEO: हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे शराब...कार में मिली खेप, पुलिस ने दो तस्कर किए गिरफ्तार

26 Aug 2025

VIDEO: गणेश चतुर्थी की तैयारियां पूरी, आज घर-घर विराजेंगे बप्पा

26 Aug 2025

थाना हाथरस गेट पुलिस ने ड्रोन उड़ने की अफवाह फैलाने का माहौल बनाने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार

26 Aug 2025

कुत्ते के मुंह में नवजात बच्चे का सिर... राजिंद्रा अस्पताल में मचा हड़कंप

26 Aug 2025

पानीपत: सनौली रोड पर मार्बल की दुकान में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

26 Aug 2025

...जब पूर्व सीएम ने होटल में बनाई रोटियां, देखते ही रह गए लोग

26 Aug 2025

प्रेमनगर फायरिंग केस...दून पुलिस का एक्शन, सात छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

26 Aug 2025

फतेहाबाद: ट्रैक्टर चोरी मामले में आरोपी को पकड़ने आई राजस्थान पुलिस, ऑटो मार्केट के बाहर लोगों ने घेरा

26 Aug 2025

VIDEO: बीडीओ ने किया ब्लाॅक कार्यालय का निरीक्षण, कर्मचारियों को दी हिदायत

26 Aug 2025

हाथरस के सिकंदराराऊ में निकली गणेश शोभायात्रा

26 Aug 2025

अमृतसर में पांच ग्लॉक पिस्टल समेत आरोपी गिरफ्तार

26 Aug 2025

Bilaspur: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- हिमाचल पुलिस हमारा गौरव, वर्दी का सम्मान करना हमारा फर्ज

26 Aug 2025

Pilibhit News: बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण करने पहुंचे अफसर, ट्रैक्टर बंद होने पर कीचड़ से होकर निकले

26 Aug 2025

हिसार: गणेश उत्सव की धूम, घर-घर विराजे बप्पा, मूर्तियों की बढ़ी मांग

26 Aug 2025

कानपुर में अंधता निवारण के लिए प्रदेश की पहली स्मार्ट क्लास शुरू

26 Aug 2025

झज्जर: चोरी व गो तस्करी को लेकर हुई पंचायत में लोगों ने जताई नाराजगी, पुलिस अधिकारी बोले-चौकीदार लगाएं

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed