{"_id":"67a887e3a0a99553de00acb9","slug":"damoh-the-car-of-agarwal-family-returning-from-prayagraj-collided-with-a-tree-girl-died-three-serious-driver-felt-sleepy-injured-referred-to-jabalpur-damoh-news-c-1-1-noi1223-2609241-2025-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: चालक को आया नींद का झोंका, पेड़ से टकरा गई कार, हादसे में बच्ची की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: चालक को आया नींद का झोंका, पेड़ से टकरा गई कार, हादसे में बच्ची की मौत, तीन घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 09 Feb 2025 04:36 PM IST
प्रयागराज से पुणे लौट रहा अग्रवाल परिवार कार हादसे का शिकार हो गया। रविवार दोपहर कार चालक को नींद का झोका आ गया और कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। छतरपुर जिले के बक्सवाहा के पास यह हादसा हुआ। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हादसे में मृत बच्ची की पहचान अनुष्का अग्रवाल के रूप में हुई है। कार में सवार अन्य तीन लोग अभिषेक अग्रवाल (45), सोनिया अग्रवाल (44) और राघव (14) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है।
घायलों को पहले बक्सवाहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
जबलपुर जा रहा था परिवार
दमोह के नया बाजार एक के पूर्व पार्षद विवेक अग्रवाल ने बताया कि यह परिवार मूल रूप से जबलपुर का है, जो कुछ समय पहले पुणे शिफ्ट हो गया था। प्रयागराज में जाम की स्थिति के कारण परिवार छतरपुर होकर जबलपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान चालक अभिषेक को नींद की झपकी आ गई, जिससे हादसा हो गया। अनुष्का के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिकअप हादसे में युवक ने तोड़ा दम
वहीं दूसरे हादसे में रविवार सुबह नोहटा थाना के पड़री गांव के समीप चौक कार्यक्रम से लौट रहे आदिवासी परिवार का पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 25 से अधिक लोग घायल हुए थे। उसमें शुभम आदिवासी नामक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपर्द किया गया। बाकी लोगों का इलाज चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।