{"_id":"6a281ad04ea290193e0b7c65","slug":"damoh-tragic-death-of-father-and-son-after-falling-into-60-foot-deep-well-damoh-news-c-1-1-noi1513-4376069-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: 60 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, मोटर निकालते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: 60 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, मोटर निकालते वक्त हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 07:36 AM IST
दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसा कला गांव में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। 60 फीट गहरे सूखे कुएं से मशीन निकालते समय रस्सी टूटने से दोनों नीचे जा गिरे।
जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय रामदयाल ठाकुर और उनके 35 वर्षीय पुत्र संजय ठाकुर रस्सी के सहारे कुएं में उतरे थे। काम के दौरान अचानक रस्सी टूट गई और दोनों गहरे कुएं में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कुएं से गिरने की आवाज सुनकर महिलाओं ने शोर मचाया और परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत नीचे उतरकर दोनों को बाहर निकाला और पथरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर ने किया मृत घोषित, पुलिस ने शुरू की जांच
ड्यूटी डॉक्टर अमित जैन ने दोनों की मौत की पुष्टि की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
बताया गया कि संजय ठाकुर स्वास्थ्य केंद्र में आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था और खेती-किसानी में भी परिवार का सहयोग करता था। बहरहाल पुलिस ने पंचनामा-पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।