बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh-truck-accident-2-year-old-girl-killed

Damoh News: दमोह के चरहाई बाजार में ट्रक की चपेट में आने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत, आरोपी फरार; ट्रक जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 04:53 PM IST
damoh-truck-accident-2-year-old-girl-killed

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चरहाई बाजार में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद जिला अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा, वहीं बड़ी संख्या में बंसल समाज के लोग भी अस्पताल पहुंच गए और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए आक्रोश जताया।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान जैस्मिन बंसल (उम्र करीब ढाई वर्ष), पिता कैलाश बंसल, निवासी कैदो की तलैया, सिविल वार्ड क्रमांक-3, चरहाई बाजार के रूप में हुई है। सोमवार सुबह करीब 6 बजे चरहाई बाजार स्थित एक किराना गोदाम पर इंदौर पासिंग तेल का ट्रक माल खाली करने पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक गोदाम के सामने वाहन को रिवर्स कर रहा था। इसी दौरान घर के बाहर मौजूद मासूम जैस्मिन ट्रक के पिछले हिस्से की चपेट में आ गई। चालक को आसपास मौजूद लोगों ने कई बार आवाज लगाकर वाहन रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक बच्ची पहिए के नीचे आ चुकी थी और गंभीर रूप से घायल हो गई।

ये भी पढ़ें- एमपी के मोहिघाट में 10 मिनट के भीतर दो बसें हादसे का शिकार, 22 से ज्यादा यात्री घायल; छह गंभीर नागपुर रेफर

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बच्ची को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था, लेकिन परीक्षण के दौरान उसकी मृत्यु की पुष्टि हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

ट्रक छोड़कर भागा चालक
हादसे के बाद चालक कुछ दूरी तक ट्रक लेकर भागा, लेकिन बाद में वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर थाना परिसर पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

बुआ बोलीं- लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन चालक ने नहीं रोका ट्रक
मृतका की बुआ चंदा बंसल ने बताया कि जैस्मिन सुबह घर के बाहर खड़ी थी। उसी समय ट्रक चालक वाहन को पीछे ले जा रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने कई बार आवाज लगाकर चालक को सचेत किया, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया और बच्ची ट्रक की चपेट में आ गई। उन्होंने कहा कि यदि चालक सतर्कता बरतता तो मासूम की जान बच सकती थी।

ये भी पढ़ें- गोली मारकर दंपति की हत्या का मामला : कॉल डिटेल और फुटेज से नहीं मिला सुराग, सुपारी देकर हत्या कराने का शक

जिला अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बंसल समाज के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना था कि लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण लगातार ऐसे हादसे हो रहे हैं।

भारी वाहनों की आवाजाही पर फिर उठे सवाल
इस हादसे के बाद एक बार फिर चरहाई बाजार और मानस भवन क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों का कहना है कि चरहाई बाजार शहर का प्रमुख थोक किराना बाजार है, जहां सुबह से देर रात तक ट्रकों का आवागमन बना रहता है। नो-एंट्री समाप्त होते ही भारी वाहन बाजार में प्रवेश कर जाते हैं। इससे पहले भी कई बार दुर्घटनाओं की आशंका जताते हुए प्रशासन और यातायात पुलिस को ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मानस भवन क्षेत्र में वर्षों से अघोषित ट्रांसपोर्ट नगर संचालित हो रहा है, जहां पूरे दिन भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाती, तो शायद मासूम जैस्मिन की जान बचाई जा सकती थी।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोषी चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 
 
 
जिला अस्पताल में डॉ ने किया मृत घोषित
इस ट्रक से हुआ हादसा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमृतसर में स्नूकर सेंटर में युवक पर हमला: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो में दिखी पिस्तौल निकली खिलौना

29 Jun 2026

फिरोजपुर के गोपी नगर में चोरों ने दुकान को बनाया निशाना, नकदी व सामान पर किया हाथ साफ

अमृतसर: अकाल तख्त के सुझावों का खुले दिल से स्वागत करेगी सरकार: गुरदित्त सिंह सेखों

29 Jun 2026

देव स्नान पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, 108 कलशों से हुआ महाभिषेक

लखनऊ: चिनहट क्षेत्र के एक्यूएस हाइट अपार्टमेंट के पेंट हाउस में लगी आग, चल रही थी शराब पार्टी

29 Jun 2026
विज्ञापन

लखनऊ: शहर की उन्नाद टेनिस अकादमी में हुआ आइटा प्राइस मनी टेनिस टूर्नामेंट

29 Jun 2026

ड्रंक एंड ड्राइव, प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाई साइलेंसर के खिलाफ चला अभियान

29 Jun 2026
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट और नकबजनी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

29 Jun 2026

मारपीट और लूट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई मामले हैं दर्ज

29 Jun 2026

राजवीर सिंह दोबारा चुने गए अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के बिलारी तहसील अध्यक्ष

29 Jun 2026

सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

29 Jun 2026

गांव के मुख्य रास्ते पर जल भराव लोगों का निकलना हुआ दुश्वार

29 Jun 2026

45 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

29 Jun 2026

बिलारी में पल्स पोलियो अभियान शुरू, सीएचसी पर बूथ का उद्घाटन

29 Jun 2026

हुसैनीवाला बार्डर से सटे गांव झुग्गे हजारा सिंह वाला में विधायक ने राशन किटें बांटीं

VIDEO: बदायूं के कछला घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

29 Jun 2026

Pilibhit: सीएम योगी की जनसभा में सुबह से उमड़ने लगे लोग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

29 Jun 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, घाटों पर लगा रहा मेला

29 Jun 2026

राजस्थान: जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर; तीन की मौत

29 Jun 2026

Bihar: Patna तेल गोदाम में भीषण आग से तबाही, 22 दमकल गाड़ियों ने घंटों बाद आग पर पाया काबू | Video

29 Jun 2026

VIDEO: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए दशाश्वमेध घाट पर उमड़े श्रद्धालु

29 Jun 2026

VIDEO: करंट से लाइनमैन की मौत, पावर हाउस पर शव रखकर किया हंगामा

29 Jun 2026

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में देवरिया का आरोपी गो-तस्कर गिरफ्तार;video

29 Jun 2026

गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी गिरफ्तार ;video

29 Jun 2026

VIDEO: सोनभद्र के रास्ते यूपी में मानसून की दस्तक, तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश

29 Jun 2026

VIDEO: बंगाल से सेना के जवान का शव पहुंचा गांव, दी गई अंतिम विदाई

29 Jun 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी अनुकल्प मिश्रा का वीडियो आया सामने, चंपत राय के सामने पढ़ी ऐसी कविता

29 Jun 2026

VIDEO: पिस्टल सटाकर सराफा व्यवसायी से दो लाख की लूट

29 Jun 2026

सीएम नायब सैनी ने संत कबीर जयंती पर दी शुभकामनाएं

Solan: सोलन थिएटर फेस्टिवल का समापन, 'गांधारी' और 'जामुन का पेड़' ने सामाजिक सरोकारों को किया मंचित

29 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed