सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: When fertilizer was not available, farmers blocked the Hatya-Batiagadh road

Damoh News: खाद नहीं मिला तो किसानों ने हटा-बटियागढ़ मार्ग पर लगाया जाम, कालाबाजारी का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 15 Sep 2025 07:04 PM IST
Damoh News: When fertilizer was not available, farmers blocked the Hatya-Batiagadh road
दमोह जिले में खाद को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार दोपहर जिले के हटा में किसानों ने खाद की कमी के विरोध में सड़क जाम कर दिया। हटा मंडी गेट के बाहर किसानों ने हटा-बटियागढ़ मार्ग को बंद कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान मानने तैयार नहीं थे। करीब एक घंटे तक किसानों का विरोध प्रदर्शन चलता रहा, जिससे आवागमन बाधित रहा और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

किसान बलराम उपाध्याय, वीरू पटेल, इंदु कुर्मी ने बताया कि वे कई दिनों से डीएपी खाद के लिए डबल लॉक गोदाम हटा मंडी के चक्कर लगा रहे हैं। कर्मचारियों ने सोमवार को खाद देने का वादा किया था, लेकिन जब किसान पहुंचे, तो न कूपन मिले और न ही खाद मिली जिससे किसान आक्रोशित हो गए। किसान राजेश अहिरवार ने कहा कि एक सितंबर को कूपन मिला था, पर खाद अभी तक नहीं मिली। उन्होंने गोदाम प्रभारी हरिशंकर पटेल, रमेश प्रसाद वेगा और कर्मचारियों पर खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया। सड़क पर जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी थी।

ये भी पढ़ें- चार ने पकड़े हाथ-पैर, दो ने बरसाए डंडे; सरेआम युवक की पिटाई में दिखा सागर पुलिस का बेरहम चेहरा, Video

जाम की सूचना पर एसआई सौरभ शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। प्रभारी तहसीलदार शिवराम चढ़ार ने किसानों को बताया कि डीएपी खाद का रैक उपलब्ध नहीं है। एनपी खाद पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो रजिस्टर बनाए जाएंगे। एक में पुराने टोकन धारकों के नाम और दूसरे में नए टोकन धारकों के नाम दर्ज होंगे। रैक आने के एक दिन बाद खाद का वितरण किया जाएगा। तहसीलदार के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोल दिया और आवागमन शुरू हुआ। किसानों ने 15 दिन में इस मार्ग पर दो बार खाद की समस्या से परेशान होकर जाम लगाया है। किसानों का कहना है एक तो खाद नहीं मिल रहा और जो मिल रहा वह पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में NBRI परिसर में CSIR स्टार्टअप-2025 कॉन्क्लेव का आयोजन

15 Sep 2025

लखनऊ में संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता में दक्षिता गुप्ता ने दी प्रस्तुति

15 Sep 2025

लखनऊ में संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता में अश्वी सिंह ने दी प्रस्तुति

15 Sep 2025

लखनऊ में संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता में श्रेयांश सिंह ने दी प्रस्तुति

15 Sep 2025

लखनऊ में NBRI परिसर में CSIR स्टार्टअप-2025 कॉन्क्लेव में आए लोगों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

15 Sep 2025
विज्ञापन

Barmer News: सरकारी ड्राइवर को थप्पड़ मारने पर चोहटन डीएसपी पर गिरी गाज, एएसपी करेंगे मामले की जांच

15 Sep 2025

प्राथमिक कन्या विद्यालय में दो कमरों में चल रही 75 बच्चों की कक्षाएं

15 Sep 2025
विज्ञापन

मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहुंचे काशी, दिशा की बैठक की कर रहे अध्यक्षता

15 Sep 2025

फिजियोथिरेपी में असाध्य और जटिल रोगों को दूर करने की प्राकृतिक क्षमता

15 Sep 2025

भौतिक चिकित्सा से दूर हो सकता है जन्मजात विकलांगता, डॉ. वेद राजपूत से विशेष बातचीत

15 Sep 2025

भौतिक चिकित्सा में असाध्य और जटिल रोगों को दूर करने की प्राकृतिक क्षमता

15 Sep 2025

फरीदाबाद एनआईटी: पार्क में नगर निगम लगाएगा ओपन जिम, स्थानीय लोगों को मिलेगा फायदा

15 Sep 2025

CG News: बलौदाबाजार-भाटापारा में पुलिस की पाठशाला, NDPS और साइबर अपराधों की त्रुटिरहित विवेचना पर जोर

15 Sep 2025

फतेहाबाद: एसपी ने किया परेड का निरीक्षण

15 Sep 2025

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए आस्था से जुड़ा जिउतिया पर्व, VIDEO

15 Sep 2025

Jodhpur News: बारिश के बाद बनाड़ रोड की खस्ता हालत पर भड़के लोग, सारण नगर पुलिया पर शुरू किया धरना आंदोलन

15 Sep 2025

मंडी: फैंसी ड्रेस और सोलो डांस में डीएवी के नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा

15 Sep 2025

Champawat: एंजिल्स ने जीती अंडर-10 फुटबाल ट्राफी

15 Sep 2025

बिजनौर में गुलदार के हमलों से परेशान किसानों का अनोखा प्रदर्शन, डीएफओ कार्यालय में भर दी भेड़ें

15 Sep 2025

लखनऊ में 16-17 सितंबर को 100 से अधिक कंपनियों में 20 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

15 Sep 2025

यूपी बैडमिंटन अकादमी में खेला गया बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग राउंड का मैच

15 Sep 2025

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन

15 Sep 2025

लखनऊ में आदर्श समाज पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

15 Sep 2025

Barmer News: एक साल की दोस्ती के बाद मिलने आई थी फेसबुक दोस्त, सरकारी टीचर ने मौत के घाट उतारा

15 Sep 2025

शटर का ताला तोड़कर ज्वेलर्स की दुकान से तिजोरी उठा ले गए चोर

15 Sep 2025

रौतापुर गांव में स्कूल परिसर से निकाली गई बिजली की लाइन, हादसे का खतरा

15 Sep 2025

श्री नंदादेवी राजजात...नंदकेशरी से फल्दिया गांव के लिए रवाना हुआ अध्ययन यात्रा दल

15 Sep 2025

कुल्लू: अखाड़ा बाजार के आपदा प्रभावित डीसी से मिले, बोले- भूस्खलन रोकने के उपाय किए जाए

15 Sep 2025

सीतापुर में बिजली गिरने से कई घरों में विद्युत उपकरण जले

15 Sep 2025

मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग फैकल्टी का टूटा ताला, फाइल गायब कर प्रिंसिपल की जांच प्रभावित करने की आशंका

15 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed