{"_id":"67eb9483256525279f0db021","slug":"woman-robbed-and-murdered-in-broad-daylight-damoh-news-c-1-1-noi1223-2786345-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: दिनदहाड़े महिला से लूट के बाद हत्या, बचाने आए दो सगे भाइयों पर भी आरोपी ने किया तलवार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: दिनदहाड़े महिला से लूट के बाद हत्या, बचाने आए दो सगे भाइयों पर भी आरोपी ने किया तलवार से हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 01 Apr 2025 01:53 PM IST
Link Copied
दमोह जिले के तारादेही थाना क्षेत्र के बांसनी गांव में मंगलवार सुबह एक दिल दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। जहां एक आरोपी ने दलित महिला के घर में घुसकर पहले उसके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और जब महिला ने विरोध किया तो तलवार और पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान महिला को बचाने आए दो सगे भाइयों पर भी आरोपी ने तलवार से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी गांव में भाग गया जिसका ग्रामीणों ने पीछा किया। एक छत पर चढ़ने के बाद आरोपी ने ग्रामीणों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
घटना में घायल बृजेश बेन और पप्पू बेन ने बताया कि बांसनी गांव के मुकेश यादव ने उनकी पड़ोसी बुजुर्ग महिला मूलाबाई अहिरवार (55) की हत्या कर दी है। महिला अकेली रहती थी। मंगलवार सुबह 9:00 बजे आरोपी मुकेश महिला के घर में घुसा उसने पहले महिला के गले का ताबीज छीना और उसके बाद नाक की नथ खींची। महिला चिल्लाई तो दोनों भाई मौके पर पहुंचे तभी आरोपी ने तलवार और पत्थर मारकर महिला की हत्या कर दी। दोनों भाइयों ने महिला को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी मुकेश यादव ने उन पर भी तलवार से हमला कर दिया और भागते हुए एक घर की छत पर चढ़ गया।
महिला के पति की 15 साल पहले मौत हो गई है और उसके दो बेटे घर से करीब 2 किलोमीटर दूर रहते हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरा गांव दहशत में है क्योंकि आरोपी ने दिन दहाड़े महिला को मौत के घाट उतार दिया।
घटना का वीडियो वायरल
इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। आरोपी एक घर की छत पर हांथ में तलवार लिए ग्रामीणों पर पथराव कर रहा है। वहीं सड़क पर खड़े ग्रामीण भी अपने बचाव में उस पर पत्थर फेंक रहे हैं। इसी बीच आरोपी तलवार हाथ में लेकर गांव से भाग निकला।
तारादेही थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने आरोपी मुकेश यादव पर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए तेंदूखेड़ा भिजवाया गया। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी दोनों सगे भाइयों का इलाज भी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।