{"_id":"67d7e7c78a31e821780f598d","slug":"woman-who-strangled-girl-identified-damoh-news-c-1-1-noi1223-2733022-2025-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: मानसिक रूप से बीमार मां ने तीन साल की बेटी की हत्या का किया प्रयास, रेंजर ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: मानसिक रूप से बीमार मां ने तीन साल की बेटी की हत्या का किया प्रयास, रेंजर ने बचाई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 17 Mar 2025 05:27 PM IST
Link Copied
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक के तारादेही के जंगल में अपनी बेटी का गला दबाकर मारने का प्रयास करने वाली महिला की पहचान दमोह के जबलपुर नाका क्षेत्र निवासी कुंती प्रजापति के रूप में हुई है। परिजनों को मीडिया के माध्यम से उसकी जानकारी लगी तो वह उसे खोजने महिला बाल विकास विभाग पहुंच गए। हटा ब्लॉक के रसोटा गांव निवासी कुंती की शादी 2015 में पॉलीटेक्निक कालेज के पीछे रहने वाले अशोक प्रजापति के साथ हुई थी। महिला मानसिक बीमार है, इसकी पुष्टि उसके पति और महिला की मां गेंदारानी ने की है।
महिला के तीन बच्चे हैं जिनमें से दो अपनी नानी के पास रहते हैं। महिला अपनी तीन साल की मासूम बच्ची के साथ ससुराल में थी। 19 फरवरी 2025 को वह अपनी बेटी के साथ लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी भी जबलपुर नाका चौकी में दर्ज है।
बता दें कि रविवार सुबह यह महिला जंगल के रास्ते अपनी तीन साल की बेटी का गला दबाकर उसकी जान लेने का प्रयास कर रही थी। तभी वहां से निकल रहे तारादेही क्षेत्र के रेंजर देवेन्द्र गुर्जर ने यह देखा तो बच्ची को महिला से छीनकर उसकी जान बचाई थी और बाद में उस मासूम को पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बाद पुलिस महिला को भी थाने ले गई थी। शाम को बाल कल्याण समिति के सदस्य तेंदूखेड़ा पहुंचे थे और मासूम बच्ची को लेकर दमोह आए और उसे वन स्टाफ सेंटर में रख दिया, जबकि महिला थाने में ही रही।
सोमवार सुबह महिला के पति अशोक प्रजापति और महिला की मां गेंदा रानी को समाचार के माध्यम से जानकारी मिली कि उनकी बेटी दमोह में है वह लोग महिला बाल विकास कार्यालय पहुंचे। इसके बाद उन्हें बाल कल्याण समिति के ऑफिस ले जाया गया। जहां परिजनों ने महिला से अपने संबंधों के दस्तावेज प्रस्तुत किए। पति अशोक ने बताया कि 19 फरवरी को मेरी पत्नी छोटी बेटी को लेकर घर से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन की लेकिन वो नहीं मिली थी। तेंदूखेड़ा टीआई विजय अहिरवाल ने बताया कि महिला अभी पुलिस थाने में है। उसने रेंजर पर भी हमला किया था, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की है। परिजन थाने आ जाएं उनके बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।