बीते दिनों बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग में देवास जिले संदलपुर के दस लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद ग्राम संदलपुर में मातम छाया हुआ है। परिवार को सांत्वना देने के लिए यहां नेताओं का आना-जाना भी लगा हुआ है। आज शनिवार को पूर्व मुख्य मंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले के ग्राम संदलपुर पहुंचे। मृतकों के परिजनों से चर्चा की। इस दौरान खातेगांव विधायक आशीष शर्मा भी मौजूद रहे।
पूर्व सीएम ने कहा कि हृदय विराधक घटना है
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हर संभव मदद देने की बात भी की। पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संदलपुर पहुंचकर दुख जताते हुए कहा कि यह बहुत ही हृदय विराधक घटना है। बनासकांठा में जो दुर्घटना हुई है उसमें संदलपुर के दो परिवार पूरी तरह तबाह हो गए हैं। एक परिवार में एक बेटी बची है नैना और कोई बचा नहीं है। केवल उसकी दादी हैं। एक परिवार में से कोई नहीं बचा। भगवान ऐसे दिन किसी और को न दिखाएं। दुख की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। मूल परिवार तो बचा नहीं, लेकिन जो परिवार है हम उनके साथ हैं। दुख बांटने से घटता है।
ये भी पढ़ें- बजट सत्र के दौरान नमाज पढ़ने पर मचा बवाल, सभापति बोले नमाज के लिए अवकाश की अनुमति नहीं दी
बच्ची और परिवार को हर संभव मदद करेगी सरकार
हमारी और सरकार की जवाबदारी है जो बेटी नैना बची है उसके लालन-पालन, शिक्षा-दीक्षा की उचित व्यवस्था हो। प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री गुजरात का आभारी हूं, जिनके द्वारा परिवारों की चिंता की जा रही है। विधायक जी हो या मैं इन परिवारों के अभिभावक हैं। पालक हैं नैना के शिक्षा दीक्षा की व्यवस्था करेंगे। नैना को हर महीने पांच हजार बाल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं। उसको हर महीने पैसे मिलेंगे। डिजिटल कान्वेंट स्कूल में निशुल्क पढ़ाई होगी।
ये भी पढ़ें- महिला के कपड़े पहनकर दुकानों में चोरी करने वाला गिरफ्तार, दूसरा आरोपी भाई फरार
सरकार का जो पैसा आएगा उसे फिक्स्ड डिपाजिट कर नैना के लिए जमा किया जाएगा
खातेगांव विधायक आशीष शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि जो पैसा खाते में आने वाला है उसको फिक्स डिपाजिट करेंगे कलेक्टर यहां पर हैं। फिक्स डिपॉजिट की राशि जब नैना बड़ी होगी तो 75 लाख होगी। जिससे पढ़ाई की व्यवस्था तो होगी, लेकिन बीच में अगर जरूरत पड़ी तो फिक्स डिपाजिट से भी राशि मिलेगी और नैना पढ़ लिखकर समाज के आशीर्वाद से आगे बढ़ें ऐसा प्रबंध भी किया जा रहा है। मैं इस घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। सरकार इस घड़ी में परिवार के साथ है।