{"_id":"67f0dbb0766d460ac206115e","slug":"video-the-team-of-naidun-health-department-vaccinated-children-in-the-migrant-dominated-area-2025-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नादौन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रवासी बहुल क्षेत्र में किया गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नादौन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रवासी बहुल क्षेत्र में किया गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण
स्वास्थ्य खंड नादौन की टीम ने प्रवासी बहुल क्षेत्र खैरी रंगस में पहुंचकर प्रवासियों के बच्चों का नियमित टीकाकरण किया। वहीं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का चेकअप करने के बाद उनका भी टीकाकरण किया। इस मौके पर विशेष रूप से मात्र पांच महीने के लड़के यनी मेल चाइल्ड का उनके घर जाकर ही टीकाकरण किया गया है। इस मौके पर करीब 10 छोटे बच्चों का टीकाकरण हुआ है, जबकि पांच गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य चेकअप हुआ है। जानकारी देते हुए टीकाकरण प्रभारी ममता ने कहा कि प्रवासी बहुल क्षेत्र में पहुंचकर प्रवासी बच्चों के लिए व गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया है। वहीं आयरन, कैल्शियम समेत बच्चों को आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गई हैं। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता नीलम व अनीता भी मौजूद रहीं, जबकि स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अनीता ने भी टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।