{"_id":"6828500b2880abc33400692b","slug":"in-dhar-the-elder-brother-killed-his-younger-brother-by-paying-a-contract-of-rs-25-lakhs-8-arrested-1-absconding-dhar-news-c-1-1-noi1401-2958472-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dhar News:जमीन के लालच में भाई भाभी ने करवाई छोटे भाई की हत्या, पुलिस ने दफनाए शव को निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News:जमीन के लालच में भाई भाभी ने करवाई छोटे भाई की हत्या, पुलिस ने दफनाए शव को निकाला बाहर
न्यूज डेस्क अमर उजाला धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sat, 17 May 2025 05:54 PM IST
Link Copied
धार की मनावर पुलिस ने एक अंधे कत्ल का चौंकाने वाला खुलासा किया है जहां बड़े भाई और भाभी ने मिलकर महज ज़मीन के लालच में अपने छोटे भाई की हत्या की साजिश रची। ढाई लाख रुपए में भाई की हत्या करवा दी, ये पूरा मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
निसरपुर थाना अंतर्गत 23 अप्रैल कों मलवाडा घाट, नर्मदा नदी के किनारे एक अज्ञात शव बरामद होता है। शव की पहचान नहीं हो पाती है। निसरपुर पुलिस ने दो-तीन दिन इंतजार करने के बाद अज्ञात शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मरने वाले के दाहिने हाथ पर दिल और अंदर GM और बाएं हाथ में चांदी कलर के धातु की अंगूठी थी। बस पुलिस को लगा यही शक हुआ कि मरने वाला कोई खास व्यक्ति था। मृतक के मामले में तफ्तीश की गई। तो पता चलता है कि 22 अप्रैल 2025 को एक व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट मनावर थाने में दर्ज करवाई गई है। पुलिस दोनों मामलों को जोड़ती है और गुमशुदगी दर्ज कराने वाली महिलों को मृतक के बारे में बताया जाता है। महिला मरने वाले को अपना पति बताती है। फिर पुलिस जमीन के अंदर दफनाई गई लाश को बाहर निकालती है। शव की पहचान गलसिंह पिता प्रताप, निवासी ग्राम देवरा के रूप में होती है।
पुलिस को जांच के दौरान शक होता है कि ये कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या है, जैसे-जैसे मर्ग जांच आगे बढ़ती है वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आते हैं, दरअसल गलसिंह ने दस महीने पहले पिता की ज़मीन अपनी पत्नी संगीता के नाम करवा दी थी। बस यहीं से बड़े भाई भाभी के मन में छोटे भाई गलसिंह के लिए दुश्मनी की कहानी शुरू हुई। बड़े भाई छोटू और उसकी पत्नी रेखा के दिल में दुश्मनी के चलते गलसिंह को रास्ते से हटाने की बात आती है। इसके बाद बड़े भाई और भाभी अपने एक सहयोगी महेन्द्र और उसकी पत्नी सपना के साथ मिलकर सपना को गलसिंह से प्रेम जाल में फंसाने का प्लान बनाते हैं। सपना और गलसिंह के बीच बातचीत शुरू होती है, प्रेम संबंध बनते हैं और फिर गलसिंह को मनावर बुलाया जाता है, मनावर में गलसिंह को खाटू श्याम मंदिर के पास लाया जाता है। जहाँ इन चारों के अळावा कुछ और लोग रहते हैं। सभी गलसिंह को जमकर पीटते हैं। दुपट्टा बांधकर दम घोंट देते हैं। फिर शव को गाड़ी में डालकर बड़वानी पुलिया से नर्मदा नदी में फेंक दिया जाता है। इस हत्या के लिए छोटू ने ढाई लाख रुपये का सौदा किया होता है। सभी को ये रकम दी जाती है।
मनावर पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच से हत्या का पर्दाफाश हुआ, निरीक्षक ईश्वरसिंह और उनकी टीम ने दिन-रात मेहनत कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, घटना में शामिल छोटू, रेखा, महेन्द्र, सपना करण, रोहित, कपिल उर्फ भुरू, रोहित उर्फ अल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।