Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Guna News
›
Guna Son of late Congress worker cried hugging Jaivardhan MLA had come to attend death of Laxman Dangi
{"_id":"67ac6031a4a6ccca0208ba56","slug":"the-son-of-the-late-congress-worker-hugged-jayvardhan-and-cried-the-mla-who-came-to-express-condolences-on-the-demise-of-laxman-dangi-also-became-emotional-guna-news-c-1-1-noi1226-2619362-2025-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna: जयवर्धन से लिपटकर रोया दिवंगत कांग्रेस कार्यकर्ता का बेटा, लक्ष्मण दांगी के निधन पर पहुंचे थे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: जयवर्धन से लिपटकर रोया दिवंगत कांग्रेस कार्यकर्ता का बेटा, लक्ष्मण दांगी के निधन पर पहुंचे थे विधायक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Wed, 12 Feb 2025 07:45 PM IST
Link Copied
गुना जिले की राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खिरियादांगी निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह दांगी का आकस्मिक निधन हो गया है। इस दुखद खबर की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह मंगलवार को शोक संतृप्त परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान दिवंगत लक्ष्मण सिंह दांगी का बेटा जयवर्धन को सामने देखकर इतना भावुक हो गया कि लिपटकर रोने लगा।
दांगी परिवार के सदस्यों का दुख और पीड़ा देखकर जयवर्धन की आंखें भी नम हो गईं। उन्होंने पीडि़त परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि वे जीवन के प्रत्येक मोड़ पर लक्ष्मण दांगी के परिजनों के साथ खड़े हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी चर्चा के दौरान गमजदा नजर आए। विधायक ने लक्ष्मण दांगी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और ईश्वर से दुख की इस घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसके बाद विधायक जयवर्धन सिंह आरोन के श्री सनातन धर्म मंडल प्रांगण में श्री राधा माधव सत्संग सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने पहुंचे। इस पांडाल में भी लोगों को संबोधित करते हुए दिवंगत कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह दांगी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि साल 2011 में पदयात्रा निकालने के दौरान लक्ष्मण सिंह दांगी उनके बेहद करीबी थे। उनकी यात्रा की विभिन्न जिम्मेदारियां दांगी ने संभाली थीं। श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त दांगी का निधन बेहद दुखद है। उनके जैसे कार्यकर्ता विरले ही होते हैं।
सनातन का कोई अंत नहीं
आरोन में जारी श्रीमद् भागवत कथा के दौरान जयवर्धन सिंह ने कहा कि सनातन अनंत है, इसका कोई अंत नहीं है। उन्होंने लोगों से आव्हान किया कि वे अपनी सोच श्रीमद् भगवत गीता में उल्लेखित उपदेशों की तरह रखें और विचार भगवान श्रीकृष्ण व भगवान श्रीराम की तरह होना चाहिए। जयवर्धन ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि किसी का बुरा न हो, यही भगवान श्रीकृष्ण का उपदेश है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।