{"_id":"67ac5c06560619a1e2004fed","slug":"video-saint-guru-ravidas-jayanti-was-celebrated-with-great-enthusiasm-in-sonipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में हर्षोल्लास से मनाई गई संत गुरु रविदास जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में हर्षोल्लास से मनाई गई संत गुरु रविदास जयंती
सोनीपत के पुरखास रोड लाल दरवाजा स्थित गुरु रविदास मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नेता राजीव जैन व श्री गुरु रविदास सभा के पदाधिकारियों ने गुरु रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की। रविदास जयंती पर कीर्तन कर भंडारा लगाया गया।
भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि गुरु रविदास को संतों में शिरोमणि का दर्जा दिया गया है। ऐसे विरले संत सदैव पूजनीय रहेंगे, जिनकी शिक्षाएं व संदेश युगों-युगों तक मनुष्य का मार्गदर्शन करेंगे। राजीव जैन ने कहा कि संत रविदास ने आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश देते हुए समाज को नई दिशा देने का काम किया। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका संपूर्ण जीवन सदाचार, सादगी व कर्मयोग का संदेश देता है।
अगर हमारी आत्मा व हृदय शुद्ध है तो हम पूरी तरह से पवित्र है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का आह्वान किया कि हम संत रविदास के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए सद्भाव व भाईचारे को और मजबूत बनाने का संकल्प लें। महापुरुषों व संत गुरुओं ने भी हमें यही शिक्षा दी है कि हमें अच्छे कर्म करके जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में श्री गुरु रविदास सभा के पदाधिकारियों सहित काफी लोगों ने भाग लिया। वहीं खरखौदा के रोहतक मार्ग पर गुरु रविदास जयंती कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।