{"_id":"6a0060d5f87ee8e7bf01b1ca","slug":"two-thousand-people-were-drinking-water-from-a-dead-snake-causing-panic-in-the-area-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4262949-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: हजारों लोग पी रहे थे मरे हुए सांप का पानी, इलाके में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: हजारों लोग पी रहे थे मरे हुए सांप का पानी, इलाके में मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2026 05:43 PM IST
Link Copied
ग्वालियर में नगर निगम की लापरवाही का मामला सामने आया है। शहर के वार्ड क्रमांक 10 के घासमंडी मिर्जापुर मस्जिद इलाके की पानी की टंकी में मरा हुआ सांप मिला। इस टंकी से करीब 19 हजार लोगों को पानी की सप्लाई होती है, जो पिछले कई दिनों से इसी पानी का उपयोग कर रहे थे।
रहवासियों का आरोप है कि पानी की टंकी की लंबे समय से साफ-सफाई नहीं की गई थी, जिसके कारण टंकी के अंदर गंदगी जमा हो गई और उसमें मरा हुआ सांप मिला। लोगों का कहना है कि निगम की लापरवाही के चलते वे दूषित पानी पीने को मजबूर हो रहे थे, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। घटना का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक युवक लकड़ी की मदद से टंकी के अंदर से मरा हुआ सांप बाहर निकालता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद भी नगर निगम अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं और समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है।
क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से टंकी की तत्काल सफाई और पानी की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग उठाई है। वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद शकील मंसूरी ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि दो–तीन दिन पहले कुछ लोगों द्वारा उन पर हमला किया गया था, जिसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं और वह फिलहाल एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। पार्षद को यह भी जानकारी नहीं है कि टंकी कितनी पुरानी है और कब से साफ नहीं की गई है। बता दें कि दो महीने पहले मानपुर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनी पानी की टंकी में पांच मरी हुई छिपकलियां मिलने का मामला सामने आया था, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए थे। रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।