{"_id":"6a0209db50fd2c06db0f5be8","slug":"live-video-of-murder-surfaced-half-a-dozen-criminals-were-caught-beating-the-victim-with-sticks-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4269550-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: आधा दर्जन बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: आधा दर्जन बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वीडियो आया सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 10:56 PM IST
ग्वालियर में टीकमगढ़ निवासी युवक कालू सेन की हत्या के मामले में अब वारदात का लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में करीब आधा दर्जन बदमाश युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने कालू सेन पर हमला किया था। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक को घेरकर लगातार हमला कर रहे हैं। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि बदमाश बेखौफ होकर मारपीट करते रहे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं।
मामले में थाटीपुर थाना पुलिस ने एक आरोपी प्रिंस गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य सात आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया था। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। थाटीपुर थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो को भी जांच में शामिल किया गया है और वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।