{"_id":"6a01bb826c6652f0b800b3f3","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4266642-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: जांजगीर-चांपा में धान शॉर्टेज पर कम्प्यूटर ऑपरेटरों पर एफआईआर का विरोध, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: जांजगीर-चांपा में धान शॉर्टेज पर कम्प्यूटर ऑपरेटरों पर एफआईआर का विरोध, सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 05:08 PM IST
Link Copied
जांजगीर-चांपा जिले के धान खरीदी केंद्रों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों पर धान शॉर्टेज मामलों में दर्ज एफआईआर का विरोध तेज हो गया है। कंप्यूटर ऑपरेटरों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने न्यायोचित हस्तक्षेप की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सहकारी समितियों और खरीदी केंद्रों के माध्यम से होता है। इसमें धान खरीदी प्रभारी, समिति प्रबंधक, समिति अध्यक्ष, नोडल अधिकारी और भंडारण प्रभारी जैसे कई प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार रहते हैं। कंप्यूटर ऑपरेटरों की भूमिका केवल तकनीकी कार्य और ऑनलाइन डेटा एंट्री तक सीमित होती है। ऑपरेटरों का आरोप है कि जिले के विभिन्न खरीदी केंद्रों में धान कमी के मामलों में बिना प्रत्यक्ष साक्ष्य तीन कंप्यूटर ऑपरेटरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पूरे कंप्यूटर ऑपरेटर वर्ग में भय और मानसिक तनाव का माहौल बन गया है।
ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि कंप्यूटर ऑपरेटरों को न तो वित्तीय अधिकार प्राप्त हैं और न ही धान के भौतिक सत्यापन, सुरक्षा या स्टॉक प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। उनका कार्य केवल किसान पंजीयन, टोकन एंट्री, पोर्टल संचालन और रिपोर्ट प्रिंट तक सीमित रहता है। इसके बावजूद उन्हें ही आरोपी बनाए जाने पर सवाल उठाए गए हैं। ऑपरेटर संघ ने शासन से निष्पक्ष जांच कर वास्तविक जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटरों की कार्य-जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से पृथक निर्धारित करने की भी मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।