{"_id":"6a01beb84e324750b705ac97","slug":"video-video-kanana-ka-palna-karaka-ha-na-sakata-ha-jamamathara-nagaraka-palsa-ka-pathashal-ma-chhatara-ka-kaya-gaya-jagaraka-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: \"कानून का पालन करके ही न सकते है जिम्मेदार नागरिक\", पुलिस की पाठशाला में छात्रों को किया गया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: "कानून का पालन करके ही न सकते है जिम्मेदार नागरिक", पुलिस की पाठशाला में छात्रों को किया गया जागरुक
बाराबंकी शहर के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम में छात्रों को कानून, साइबर अपराध और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एएसपी दक्षिणी रितेश कुमार सिंह ने कहा कि अपराध के प्रति जरा सी भी ढिलाई या संकोच करना उसे बढ़ावा देने के समान है।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी यदि कानून का सम्मान करना सीख जाए तो समाज में अपराध स्वतः कम हो सकते हैं। उन्होंने बच्चों को यातायात नियमों, साइबर ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की सलाह दी।
एएसपी दक्षिणी ने कहा कि एक अच्छा नागरिक वही होता है जो अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी समझे और उनका पालन करे। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश्याम धीमान ने अमर उजाला फाउंडेशन और पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक साबित होते हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी कानून और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।