बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   1,135 liters of ghee worth ₹8 lakh seized so far in action taken by the Food Safety Administration in Jhabua.

Jhabua News: झाबुआ जिले में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई में अब तक 8 लाख का 1 हजार 135 लीटर घी जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2026 10:19 PM IST
1,135 liters of ghee worth ₹8 lakh seized so far in action taken by the Food Safety Administration in Jhabua.

भोपाल जिले में प्रतिष्ठित फर्म गोवर्धन घी के नमूने जांच में विफल पाए जाने के बाद प्रदेशभर में अमानक और संदिग्ध घी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत झाबुआ जिले में भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर घी के नमूने और स्टॉक की जांच कर रही है। अभियान के दौरान 20 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 1 हजार 135 लीटर घी जब्त किया गया है। जब्त घी का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 8 लाख रुपए बताया गया है।

सोमवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने थांदला में दो अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। इस दौरान फर्म प्रवीण कुमार शांतिलाल से 108 लीटर घी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 81 हजार रुपए बताई गई है। इसके अलावा फर्म संजय कुमार राजेंद्र कुमार से बड़ी मात्रा में घी जब्त किया गया। यहां से टीम ने 827 लीटर घी अपने कब्जे में लिया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 5 लाख 80 हजार रुपए है। एक ही दिन थांदला में हुई दोनों कार्रवाई में बड़ी मात्रा में घी जब्त होने से स्थानीय व्यापारियों में भी हलचल देखी गई।

इससे पहले रविवार को पेटलावद में भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई की थी। यहां आदिनाथ ट्रेडर्स से 46 लीटर घी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 33 हजार रुपए बताई गई है। वहीं सोमवार को ही झाबुआ शहर में खुशी इंटरप्राइजेस पर कार्रवाई करते हुए गोवर्धन ब्रांड का 86 लीटर घी जब्त किया गया। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई गई है।

ये भी पढ़ें- एम्स भोपाल की नई जांच से एमडीआर-टीबी के इलाज में बड़ी राहत, अब 2 दिन में पता चलेगी कौन-सी दवा असरदार

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जब्त किए गए घी को जांच रिपोर्ट आने तक विक्रय से प्रतिबंधित कर दिया गया है। विभाग द्वारा जब्त सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही यह स्पष्ट होगा कि संबंधित घी खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरता है या नहीं। यदि जांच में घी अमानक अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत पाया जाता है तो संबंधित फर्मों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिले में इतनी बड़ी मात्रा में संदिग्ध घी जब्त होने के बाद नागरिकों में भी चर्चा तेज हो गई है। खासकर आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। त्योहारों के दौरान घी, मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक साथ कई स्थानों पर हुई कार्रवाई से उन व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति है, जो बिना पर्याप्त गुणवत्ता जांच के खाद्य सामग्री का कारोबार कर रहे हैं। वहीं आम नागरिकों का कहना है कि त्योहारों के दौरान बाजार में खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के कारण विभाग को लगातार जांच अभियान चलाना चाहिए, ताकि लोगों तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री पहुंच सके।

थांदला में हुई कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार राजेश जमरा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुलसिंह अलावा और खाद्य सुरक्षा विभाग के विलसिंह मोरी मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में की गई कार्रवाई के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों से घी जब्त कर उसे जांच रिपोर्ट आने तक विक्रय से प्रतिबंधित किया गया। खाद्य आधिकारी राहुलसिंह अलावा ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य बाजारों और प्रतिष्ठानों पर भी खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान जारी रहेगा। त्योहारों से पहले प्रशासन की इस सख्ती से जहां व्यापारियों में हड़कंप है, वहीं उपभोक्ताओं को भी उम्मीद है कि बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर विभाग की निगरानी और अधिक प्रभावी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सुंदरनगर: बीपीएल लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

10 Aug 2026

VIDEO: बरेली में जिम संचालक ने साथियों संग मिलकर थर्ड जेंडर को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

10 Aug 2026

Video: स्कूल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में ड्रेस कोड की अनदेखी, पैंट-शर्ट में ही प्रतिभाग करते दिखे खिलाड़ी

10 Aug 2026

Video: अचानक बदला मौसम, तेज धूप के बाद बारिश ने दी उमस से राहत, राहगीर हुए तरबतर

10 Aug 2026

Video: मौलाना रशादी बोले- पसमांदा मुसलमानों को भाषण नहीं, आरक्षण दे सरकार

10 Aug 2026
विज्ञापन

Video: सावन के सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बहराइच

10 Aug 2026

VIDEO: एयर कंडीशनर होगी सायंकालीन बैंक शाखा, मिलेगी सुविधा, सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

10 Aug 2026
विज्ञापन

रायबरेली: हजारों परिवारों की रोजी रोटी से जुड़ा है स्थानीय बाजार, बिक्री घटने से दुकानदारों की बढ़ी चिंता

10 Aug 2026

VIDEO: भारतीय संस्कृति में पुष्पों के उच्च स्थान, श्रीलंकाई बौद्ध अनुयायियों ने गंध कुटी में की पुष्प पूजा

10 Aug 2026

VIDEO: पद छोड़ने के बाद भी चंपत राय का दखल बरकरार, मंदिर प्रबंधन से जुड़े कई मामलों में कुछ सदस्य अब भी कर रहे हैं राय-मशवरा

10 Aug 2026

Saharanpur: कांवड़ में सजे 3.20 लाख रुपये के नोट, सुरक्षा में चल रही पुलिस; शिव मंदिर में दान करेंगे रकम

10 Aug 2026

Muzaffarnagar: रूट डायवर्जन से छह घंटे जाम, गलियों में फंसे वाहन; बारिश के बीच व्यवस्था संभालते रहे अधिकारी

10 Aug 2026

फरीदाबाद: ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, कॉलेजों में दिखी छात्रों की भीड़

10 Aug 2026

Mandi News: जोगिंद्रनगर में माकपा का प्रदर्शन, एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग; चार लेबर कोड वापस लेने की आवाज

10 Aug 2026

ग्रेटर नोएडा में मजदूर-किसानों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया जेल भरो आंदोलन

10 Aug 2026

फरीदाबाद सेक्टर-25 में सीवर सफाई के दौरान हादसा, असलम की मौत; बंटी की हालत गंभीर

10 Aug 2026

सोनीपत: झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न, फ्लाइओवर पर जाम में फंसे बच्चे परेशान

10 Aug 2026

हांसी समाधान शिविर में लोगों की उमड़ी भीड़, पेंशन और फैमिली आईडी की समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादी

10 Aug 2026

एचटेट बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए बारिश में भी लगी परीक्षार्थियोंकी भीड़

10 Aug 2026

Bilaspur: चिट्टे के खिलाफ सामूहिक लड़ाई लड़ेगा पडयालग, पंचायत ने बैठक में लिया फैसला

10 Aug 2026

भिवानी में जेल भरो आंदोलन के तहत किसानों ने दी गिरफ्तारियां

10 Aug 2026

भिवानी पुलिस ने आरोपी को न्यायालय से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर शुरू की पूछताछ

10 Aug 2026

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 9 आरोपी गिरफ्तार

करनाल के कुंजपुरा रोड पर ब्रदर ग्रुप लगाएगा विशाल कावड़ शिविर

10 Aug 2026

यमुनानगर 13 मई के समझौते को लागू करवाने के लिए पांचवें दिन भी हड़ताल पर डटे फायर कर्मचारी

10 Aug 2026

अमर उजाला संवाद में छात्रों ने रखे आजादी के मायने पर विचार

10 Aug 2026

नरवाना लघु सचिवालय में सजी तिरंगे की गौरव गाथा, 17 अगस्त तक देख सकेंगे प्रदर्शनी

10 Aug 2026

Shamli: परिवार और गांव की सुख-शांति की कामना लेकर पांच दिन में चौसाना पहुंचे कांवड़िये

10 Aug 2026

बरसात में भी डटे रहे सफाई कर्मचारी, पांचवें दिन भी जारी रही हड़ताल

10 Aug 2026

एसआई पर शादी का झांसा देकर 6 साल तक दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

10 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed