Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Jhabua News
›
Tragic accident at Sajeli Phatak: Speeding truck runs over two people on a motorcycle; both die on the spot.
{"_id":"6a7b33c22035c004ed0f1ef4","slug":"tragic-accident-at-sajeli-phatak-speeding-truck-runs-over-two-people-on-a-motorcycle-both-die-on-the-spot-jhabua-news-c-1-1-noi1456-4601736-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jhabua News: सजेली फाटक पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा; मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhabua News: सजेली फाटक पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा; मौके पर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 08:30 PM IST
झाबुआ जिले के थांदला-मेघनगर मार्ग पर स्थित सजेली रेलवे फाटक के समीप मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात व्यवस्था बहाल करवाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुर भूरिया और भांणजी भूरिया बाइक से मेघनगर से थांदला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एमपी 45 ZI 5035 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए और काफी दूर तक घिसटते चले गए। गंभीर चोटों के कारण दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने हादसे को लेकर नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थति को नियंत्रत किया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर थांदला थाने में खड़ा कराया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि दोनों मृतक ग्राम तलावली की सरपंच वनीता भूरिया के रिश्तेदार थे। घटना की खबर मिलते ही तलावली सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गौरतलब है कि थांदला-मेघनगर मार्ग पर स्थित सजेली रेलवे फाटक लंबे समय से दुर्घटनाओं के लिए बदनाम रहा है। यहां निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज, अचानक आने वाली ढलान और तीखे मोड़ के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पूर्व में भी कई लोग यहां सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।