{"_id":"6a7ae262d0d77fe9dd0fbc43","slug":"video-video-lkhanauu-ma-satarata-dagasa-ka-bna-yanayana-shara-parathhana-ta-mama-bna-athhayakashha-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में स्ट्रीट डॉग्स की बनी ‘यूनियन’, शेरा प्रधान तो मोमो बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में स्ट्रीट डॉग्स की बनी ‘यूनियन’, शेरा प्रधान तो मोमो बने अध्यक्ष
राजधानी लखनऊ के चारबाग स्थित नत्था चौराहे के पास इन दिनों एक अनोखा पोस्टर लोगों का ध्यान खींच रहा है। पोस्टर में स्ट्रीट डॉग्स की बाकायदा पूरी ‘यूनियन’ बनाई गई है और उन्हें अलग-अलग पदों की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसमें शेरा को प्रधान, मोमो को अध्यक्ष, बाउंसर को उपाध्यक्ष और मांजा को सचिव बनाया गया है।
इसके अलावा कई अन्य डॉग्स को भी अलग-अलग पदों पर शामिल किया गया है। पोस्टर ‘समस्त डोगेश भाई समाज’ की ओर से लगाया गया है। इसमें यूनियन का नाम ‘ऑल इंडिया देसी डॉग एसोसिएशन’ रखा गया है। सड़क किनारे लगे इस अनोखे पोस्टर को देखकर राहगीर भी रुककर इसे पढ़ते और तस्वीरें लेते नजर आए। सोशल मीडिया पर भी पोस्टर को लेकर खूब चर्चा हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।