मध्यप्रदेश की नर्मदा नदी में पानी की आवक भारी मात्रा में हो रही है। इसकी वजह से नर्मदा पर बने बांध पूरी तरह से भर चुके हैं। अब इन बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। इसकी वजह से नर्मदा में अथाह जल राशि प्रभावित होती दिख रही है। इससे नर्मदा नदी का विहंगम दृश्य दिखाई दे रहा है।
इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर डेम दोनों ही में करीब 12500 क्यूमेक्स पानी आया है। बरगी की ओर से इंदिरा सागर फिर ओंकारेश्वर बांध में पानी आ रहा है जिसके बाद यहां से गुजरात की ओर इतना ही पानी आगे छोड़ा जा रहा है।
इंदिरा सागर के 12 गेट 3 मीटर तक खोले
पुनासा ब्लॉक के इंदिरा सागर बांध में कुल 20 गेट हैं, जिसमें से फिलहाल 12 गेटों को ही खोलकर पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है। बुधवार दोपहर 2 बजे इन 12 गेटों को डेढ़ मीटर की मुकाबले 3 मीटर तक की ऊंचाई के लिए बढा दिया गया था। जिससे पानी का डिस्चार्ज बांध एवं विद्युत गृह से कुल 10000 क्यूमैक्स था । बता दें कि, इंदिरा सागर बांध के 8 गेट रविवार 27 जुलाई को प्रात: आधा मीटर से 1 मीटर तक खोले गए थे। इसी तरह ओंकारेश्वर बांध परियोजना से बुधवार शाम को 6.30 बजे के बाद गेटों की संख्या एवं जो गेटों में से पानी जा रहा है, उनकी मात्रा बढ़ाकर बांध से 10700 क्यूमैक्स पानी एवं विद्युत गृह से 1896 क्यूमैक्स पानी, इस तरह ओंकारेश्वर बांध से शाम 6.30 बजे के बाद से कुल 12599 क्यूमैक्स पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है । ओंकारेश्वर बांध के इस समय 19 गेट खोले गए हैं । जिसमें से इन गेटों से आधा मीटर से लेकर 4 मीटर तक अलग-अलग गेटो से पानी जाएगा ।
ये भी पढ़ें-निमाड़ में हो रही बारिश और डैम के गेट खुलने से डूबे महेश्वर के घाट, 200 गांवों में रेड अलर्ट
12600 क्यूमैक्स पानी गुजरात जा रहा
ओंकारेश्वर डेम में अभी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए शाम 6.30 बजे से ओंकारेश्वर बांध के 19 रेडियल गेटों से लगभग 10703 क्यूमेक्स एवं पावर हाउस से 1896 क्यूमेक्स अर्थात लगभग कुल 12599 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है । इस समय ओंकारेश्वर बाँध का जलस्तर 195.95 मीटर है । बांध के 19 गेट से लगभग 8248 क्यूमेक्स एवं पावर हाउस से 1896 क्यूमेक्स अर्थात लगभग कुल 10144 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। ओंकारेश्वर के बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी ने बताया कि बुधवार शाम 5 बजे से अपस्ट्रीम स्थित इंदिरा सागर बांध के गेटों से लगभग 10600 क्यूमेक्स एवं पावर हाउस से 1840 क्यूमेक्स अर्थात लगभग कुल 12440 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है।
तीर्थनगरी के सभी घाट हुए जलमग्न
ओंकारेश्वर बांध से ज्यादा मात्रा में पानी छोड़े जाने से यहां के कई घाट जलमग्न हो गए हैं। इंदिरा सागर का जलस्तर 259.98 मीटर तक पहुंच गया है। यदि पानी की रफ्तार इसी तरह चलती रही, तो रात में ही संभावना जताई जा रही है कि गेटों में से पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। इधर हंडिया की तरफ से करीब 14000 क्यूमैक्स पानी की आवक अब भी बनी हुई है।