{"_id":"66dfc109d818ba73620b6fc3","slug":"burhanpur-people-grazing-cattle-on-plantation-land-attacked-forest-staff-who-went-to-stop-them-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2089276-2024-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Burhanpur: वन भूमि पर भेड़ बकरी चरा रहे थे ग्रामीण, वनरक्षक ने रोका तो लाठियों से पीटा, हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur: वन भूमि पर भेड़ बकरी चरा रहे थे ग्रामीण, वनरक्षक ने रोका तो लाठियों से पीटा, हुआ घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 10 Sep 2024 09:43 AM IST
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के ग्रामीण अंचल में वन अमले पर ग्रामीणों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वन क्षेत्र की जिस भूमि पर पिछले साल पौधारोपण किया गया था और जिसकी सुरक्षा वन विभाग के जिम्मे थी, उस भूमि पर कुछ ग्रामीणों ने अपनी भेड़-बकरियों को चराना शुरू कर दिया था।
सूचना मिलने पर वनरक्षक मवेशियों को रोकने के लिए मौके पर पहुंचा, लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया, जिससे वनरक्षक घायल हो गए। वनरक्षक ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। हमले में वनरक्षक को हाथ और पैरों में चोटे आई है। वन विभाग के अधिकारियों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पूरा मामला निंबोला थाना क्षेत्र के ग्राम ठाठर बलडी की वन भूमि के कक्ष क्रमांक 169 का है।
7-8 लोगों ने किया हमला
घायल वनरक्षक रधु वास्कले ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग सुरक्षित वन क्षेत्र में मवेशी चरा रहे हैं। वहां पहुंचकर उसने लोगों से ऐसा करने से मना किय तो वहां मौजूद 7-8 लोगों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया। इसके बाद वनरक्षक ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी और बताया कि उसके हाथ-पैरों पर चोट आई है।
पुलिस में की गई शिकायत
घायल वनरक्षक को अस्पताल में देखने पहुंचे डिप्टी रेंजर योगेश सावकारे ने बताया कि यह घटना निंबोला वन क्षेत्र की है, जहां 2023 में पौधारोपण करवाया गया था। कुछ लोगों ने अवैध रूप से अपनी भेड़-बकरियां वन क्षेत्र में चरा रहे थे। वन स्टाफ के रधु वास्कले ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया। घायल वनरक्षक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।