सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   CM Yadav released 6 crocodiles into the Narmada River at indira sagar dam

Khandwa News: सीएम यादव ने नर्मदा में छोड़े छह मगरमच्छ, कहा- इनके आवास के लिए नर्मदाजी की धारा है अत्यंत अनुकूल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 30 Oct 2025 07:47 PM IST
CM Yadav released 6 crocodiles into the Narmada River at indira sagar dam

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के नर्मदानगर में गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल वन विहार से लाए गए 6 मगरमच्छ नर्मदा नदी के इंदिरा सागर जलाशय में छोड़े। मगरमच्छ छोड़ने का यह आयोजन नर्मदानगर के साकल घाट पर हुआ। इस आयोजन में सीएम यादव के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और मंत्री कुंवर विजय शाह के साथ ही खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और खंडवा विधायक शामिल हुए। इस दौरान मान्धाता विधायक नारायण पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि नर्मदानगर में मुख्यमंत्री यादव द्वारा मगरमच्छ छोड़े गए हैं। जलीय जीवों के सरंक्षण के प्रति प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। यहां नर्मदा नदी के शांत वातावरण में मगरमच्छ का कुनबा बढ़ेगा।

इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार पुण्य सलिला मां नर्मदा के वाहन मगरमच्छ को मां नर्मदा में बसाने का अपना संकल्प पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मगरमच्छों के आवास के लिए नर्मदा जी की धारा अत्यंत अनुकूल है। राज्य सरकार सभी प्रकार के जीवों के संरक्षण के लिए संकल्पित है। प्रदेश में वन्य जीवों के साथ ही घड़ियाल, मगरमच्छ जैसे सभी प्रकार के जलीय जीवों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।

ये भी पढ़ें-  बहू ने किया परेशान, इंदौर में कैसर पीडि़त ससुर को छोड़ना पड़ा घर

बता दें कि, इंदिरा सागर जलाशय 89 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला है। इसके बैक वाटर क्षेत्र की सीमाएं खंडवा, देवास एवं हरदा जिले से लगी हैं। वहीं कार्यक्रम में मौजूद डीएफओ राकेश डामोर ने बताया कि भोपाल वन विहार से इंदिरा सागर बांध में छोड़े जाने के लिए 6 मगरमच्छ लाए गए थे, जिसे मुख्यमंत्री के द्वारा नर्मदा नदी मे छोड़ा गया है।

सीएम बोले, मगरमच्छ नदियों के रक्षक
बता दें कि, बीते दिनों राजधानी भोपाल में हुई स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की एक बैठक के दौरान प्रदेश के मुखिया सीएम मोहन यादव ने कहा था कि मगरमच्छ नदियों के रक्षक हैं, जो जलीय जीव तंत्र में रह कर रखवाली करते है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिए थे कि मगरमच्छ और घड़ियालों को अलग-अलग नदियों में बसाया जाएगा। इसके तहत मुख्यमंत्री यादव ने 17 फरवरी 2025 को 10 घड़ियाल जिनमें 1 नर व 9 मादा घड़ियाल शामिल थे, उन्हें राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य मुरैना में छोड़ा था। इसके बाद अब नर्मदा नदी में खंडवा जिले में पहली बार मगरमच्छ को छोड़ने का कार्यक्रम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोनभद्र में करंट से महिला की मौत, पशुपालक झुलसा, आठ पशुओं की गई जान

30 Oct 2025

चंदौली में मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर अजय राय ने सरकार पर कसा तंज, कही ये बात

30 Oct 2025

बारिश ने कराया ठंड का एहसास

30 Oct 2025

बुखार और सर्दी से पीड़ित हो रहे है बच्चे

30 Oct 2025

Mandi: ठेकेदार बोले- फोरलेन निर्माण कंपनी नहीं कर रही भुगतान, कोर्ट में जाएंगे

30 Oct 2025
विज्ञापन

पशुधन मंत्री बोले- किसान खेत में छोड़ दें पराली, सरकारी कर्मी ले जाएंगे, बदले में देंगे खाद

30 Oct 2025

Lakhimpur Kheri: उज्जैन गया व्यापारी का परिवार, बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, जेवर-नकदी चोरी

30 Oct 2025
विज्ञापन

जिला मत्स्य पालन अधिकारी घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने विकास भवन से दबोचा

30 Oct 2025

ऑपरेशन सिंदूर में देश का शौर्य बनी गोल्डन ऐरो, राफेल से उड़ाया था पकिस्तान का एयरबेस

VIDEO : बारिश के मौसम में चिड़िया घर घूमने पहुंचे स्कूली बच्चे, बताया - कैसा रहा अनुभव

30 Oct 2025

VIDEO: लखनऊ में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ का अधिवेशन

30 Oct 2025

Rudrapur: मॉडर्न स्कूल खेल स्पर्धा में 31वीं वाहिनी पीएसी का रहा दबदबा

Una: पूर्व पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

30 Oct 2025

महोत्सव की तैयारियां पूरी,बारिश ने परिसर में किया कीचड़

30 Oct 2025

जींद के गोसाई खेड़ा के पास 32 बोर पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार

30 Oct 2025

अक्षय नवमी के मौके पर आवंला पेड़ के नीचे श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा

30 Oct 2025

उरई: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के होटल में गोली लगने से रसोईया की मौत

30 Oct 2025

काशीपुर ब्लॉक की बीडीसी बैठक, बिजली-पानी से लेकर सिंचाई तक की समस्याओं पर हुई चर्चा

नाथू राम बोले- सतौन से होकर जाने वाली सड़क की हालत बदतर

30 Oct 2025

Mandi: 8 नवंबर से शुरू होगी पीएलआर मंडी प्रीमियर लीग, विजेता को मिलेंगे 51 हजार

30 Oct 2025

Shahjahanpur: जुआ खेल रहे लोगों के साथ खड़ा था युवक, अचानक पहुंची पुलिस तो किया ऐसा!

30 Oct 2025

करसोग: अनुशासन में पायल और काव्यांश वर्मा सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी घोषित

30 Oct 2025

VIDEO: गोपाष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि में हुआ गो पूजन, जानिए क्यों खास है यह पर्व

30 Oct 2025

VIDEO: आलू बीज वितरण में धांधली से भड़के किसान...आगरा-हाथरस रोड पर लगाया जाम

30 Oct 2025

Tikamgarh News: विधायक निधि दुरुपयोग के आरोप निराधार, जांच में सभी कार्य पाए गए सही, कलेक्टर ने दी क्लीन चिट

30 Oct 2025

VIDEO: बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट... पुलिसकर्मी बारिश में हाथों से संकेत कर नियंत्रित कर रहे ट्रैफिक

30 Oct 2025

VIDEO: नंदगांव में गोपाष्टमी की धूम, नन्हे गोपालों ने घर-घर घूमकर दी गो और प्रकृति संरक्षण की सीख

30 Oct 2025

नारनौल में धूमधाम व आस्था के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

नारनौल में दो दिन अवकाश के बाद मंडी में किसानों की लगी लाइन, जाम के बने हालात

हिसार शहर में पहुंची पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा

30 Oct 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed